गोवा, 23 नवंबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में आज बोम्बोलिम के जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में ओडिशा एफसी का सामना हैदराबाद एफसी से होगा। दोनों टीमें इस सीजन में एक नई शुरुआत करना चाहेंगी।
हैदराबाद पिछले सीजन में 18 मैचों में से केवल दो ही मैच जीत पाई थी, जबकि 12 में उसे हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने अपने खराब डिफेंस कारण 39 गोल खाए थे। ओडिशा एफसी भी हैदराबाद से ज्यादा पीछे नहीं थी और उसने भी 31 गोल खाए थे।
लेकिन ओडिशा एफसी के कोच स्टुअर्ट बाक्सटर का मानना है कि ओडिशा के लिए ये आंकड़े केवल नंबर है।
बाक्सटर के पास अटैकिंग में विकल्प है। टीम ने इस बार ब्राजील के स्ट्राइकर डिएगो मौरिसियो और हैदराबाद के मार्सेलिन्हो के साथ करार किया है। दोनों खिलाड़ी पल में मैच बदलने में सक्षम है।
हैदराबाद की टीम पिछले सीजन में अंकतालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही थी। टीम को पहले पांच में से चार मैच में हार मिली थी। नए कोच मैनुअल मारक्वेज रोका टीम के पिछले सीजन के प्रदर्शन को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत करना चाहेंगे।
हैदराबाद के पास इस बार एक युवा टीम है और कोच रोका इससे खुश हैं।
ओडिशा को इस मैच में अपने डिफेंडर जैकब ट्रेट और जैरी की सेवाएं नहीं मिल पाएगी जबकि हैदराबाद के लिए फ्रांसिस्को सेंडजा इस मैच में नहीं खेल पाएंगे।
ईजेडए-एमएनएस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/371KTyy
.
No comments:
Post a Comment