डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 281.92 अंकों की तेजी के साथ 44,164.17 पर और निफ्टी 101.25 अंक की बढ़त के साथ 12,960.30 पर खुला है। लगभग 1013 शेयरों में तेजी, 325 शेयरों में गिरावट आई और 69 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.83 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.25 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
सोमवार को तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले सोमवार को बाजार तेजी में बंद हुआ था। सेंसेक्स 282.29 अंकों की तेजी के साथ 43,882.25 पर और निफ्टी 87,30 अंक की बढ़त के साथ 12,859 पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/33bYzWO
.
No comments:
Post a Comment