Monday, November 23, 2020

Fuel Price: फिर लगी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग, जानें आज कितना है भाव 

https://ift.tt/2J3F5fU

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (सोमवार, 23 नवंबर) एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल (Petrol- diesel) के भाव बढ़ा दिए हैं। यह लगातार चौथा दिन है जब देश में ईंधन के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है। तो वहीं डीजल के रेट में 18 पैसे प्रति लीटर तक की तेजी देखी गई है। 

ईंधन के दाम इस बढ़ोतरी का कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में आई तेजी को माना जा रहा है। इससे पहले रविवार को पेट्रोल के दाम की कीमत में 8 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 18 से 20 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी। फिलहाल जानते हैं आज महानगरों में क्या है कीमत...

गोवा सरकार रोजगार, अर्थव्यवस्था के मसलों से निपटने को खनन बहाल करे : सीआईआई

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.53 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 88.23 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 83.10 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 84.59 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 71.25 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 77.73 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 74.82 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 76.72 रुपए चुकाना होंगे।

इंडोनेशिया-चीन आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देगी आरसीईपी : विशेषज्ञ

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 23 november 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2UTA63M

No comments:

Post a Comment