Thursday, March 19, 2020

COVID-19: देश के नाम PM का संबोधन आज, कोरोनावायरस से निपटने के प्रयासों पर करेंगे चर्चा

https://ift.tt/2WokeZ1

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इस वायरस की चपेट में आने वाले मरीजों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है, अब तक तीन लोगों की जान भी जा चुकी है। इसी को लेकर पीएम मोदी आज (19 मार्च) देशवासियों से बात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे और कोरोनावायरस से निपटने के प्रयासों पर चर्चा करेंगे। इसकी जानकारी पीएमओ ने दी है।

PMO ने ट्वीट कर दी जानकारी
पीएमओ ने ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री मोदी 19 मार्च 2020 को रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे जिसमें वह कोरोना वायरस से जुड़े मुद्दों और इससे निपटने को लेकर प्रयासों पर बात करेंगे।

बता दें कि, देश में अब तक 150 से ज्यादा लोगों कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। देश के 16 राज्यों दिल्ली, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, केरल, राजस्थान, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम गेब्रेयसस ने कोरोना वायरस को मानवता का दुश्मन बताया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए भारत ने 36 देशों से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी है।

COVID-19: चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 3237 हुई



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus Update: PM modi address nation today, talk about issues relating to COVID19
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3bcgH47

No comments:

Post a Comment