Tuesday, January 21, 2020

Delhi Election 2020: कांग्रेस के उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट जारी, 5 नाम घोषित

https://ift.tt/3aqzZmR

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मंगलवार को उम्मीदवारों की तीसरी और आखिरी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए। कांग्रेस ने विकासपुरी से मुकेश शर्मा, ओखला से परवेज हाशमी और बिजवासन से परवीन राणा को टिकट दिया है। वहीं मेहरौली से मोहिंदर चौधरी और मादिपुर से जयप्रकाश पंवार को पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने सोमवार को 7 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में रोमेश सभरवाल का नाम शामिल है, जो नई दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टक्कर देंगे।

8 फरवरी को होंगे चुनाव
दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होना है, जिसके नतीजे 11 फरवरी को घोषित कर दिए जाएंगे। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने लोकप्रियता पर सवार होकर आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और विरोधियों का सूपड़ा साफ कर दिया था। आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में 70 में से 67 सीटें प्राप्त की थी, जबकि भाजपा सिर्फ 3 सीटें जीतने में कामयाब हो सकी थी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Congress Releases Last List Of 5 Candidates For Delhi Assembly Elections 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2GdfuvW

No comments:

Post a Comment