Wednesday, November 25, 2020

Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में 44 हजार 376 नए मरीज मिले, कुल संक्रमित 92 लाख के पार

https://ift.tt/33fJB25

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर शुरू हो चुकी है। कई राज्यों (केन्द्रशासित प्रदेश भी) में हालात खराब होते जा रहे हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात जैसे राज्य में स्थिति बिगड़ी रही है। जिसके बाद राज्य सरकारें अपने स्तर से हालात को सामान्य बनाने में जुट गये हैं। दूसरी ओर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार भी एक्शन में आ गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बीते 24 घंटे में जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक कोरोना के 44 हजार 376 नये मामले सामने आये हैं। जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 92 लाख 22 हजार 217 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 481 लोगों की मौत भी हो गई है। इसके साथ ही कुल मृतकों की संख्या देश में बढ़कर 1 लाख 34 हजार 699 हो गई है।

देश में कोरोना के 4 लाख 44 हजार 746 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटे में 37 हजार 816 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से इलाज के बाद घर लौटे हैं। इस तरह संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 86 लाख 42 हजार 771 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय मामलों की संख्या लगातार पांच लाख से नीचे बनी हुई है। वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4,44,746 है। वहीं, कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1,34,699 हो गई है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus in India Live Update Coronavirus Indian Union Ministry of Health
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3m39FEZ

No comments:

Post a Comment