Thursday, July 23, 2020

Share market: सेंसेक्स 42 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,130 के नीचे खुला

https://ift.tt/2ZQoC4j

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 42.94 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 37828.58 पर और निफ्टी 3.40 अंक या 0.03% की गिरावट के साथ 11129.20 पर खुला है। लगभग 514 शेयरों में तेजी, 385 शेयरों में गिरावट आई और 34 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में खरीदारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.19 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.23  फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.34 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Share market today bse sensex today gold rupee stock market nse bse news updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/32MnyQU

No comments:

Post a Comment