Thursday, July 23, 2020

तिब्बत में 6.6 तीव्रता के भूकंप के झटके

https://ift.tt/3jGMQpQ

ल्हासा, 23 जुलाई (आईएएनएस)। तिब्बत में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। वहीं भूकंप से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने चीन अर्थक्वेक नेटवर्क सेंटर के हवाले से बताया कि भूकंप तड़के 4.07 बजे न्यिमा काउंटी में आया था।

भूकंप का केंद्र 33.19 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 86.81 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। वहीं भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

काउंटी ने आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की है।

वहीं काउंटी में दूरसंचार, बिजली और पानी की आपूर्ति सामान्य है।

भूकंप का केंद्र रोंगमार टाउनशिप से 20 किलोमीटर की दूरी पर था, हालांकि यहां भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
6.6 earthquake tremors in Tibet
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3hphfXJ

No comments:

Post a Comment