Friday, July 24, 2020

Share market: सेंसेक्स 190 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,150 के नीचे पहुंचा

https://ift.tt/3jD6jHE

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार को गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 190.88 अंकों की गिरावट के साथ 37,949.59 पर और निफ्टी 65.5 अंकों की गिरावट के साथ 11,149.95 पर खुला है। 

दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.57 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.34  फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.38 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले बाजार गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 268.95 अंक या 0.71% की तेजी के साथ 38140.47 पर और निफ्टी 82.90 अंक या 0.74% की बढ़त के साथ 11,215.50 पर बंद हुआ था। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Share market today bse sensex today gold rupee stock market nse bse news updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/30VQ6oP

No comments:

Post a Comment