Friday, July 24, 2020

Fuel Price: पेट्रोल- डीजल की कीमत में लगातार चौथे दिन राहत, जानें आज के दाम

https://ift.tt/30I2aJZ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में बीते सप्ताह हल्का उछाल देखा गया था। हालांकि घरेलू बाजार में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला। तेल कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (शुक्रवार, 24 जुलाई) लगातार चौथे दिन आमजन को राहत दी है, जब पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) के दाम में बढ़ोतरी नहीं की गई। आपको बता दें कि बीते एक सप्ताह से डीजल की कीमत में निरंतर वृद्धि देखने को मिली है। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी में डीजल का रेट 81.64 रुपए प्रति लीटर के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है। 

आज से 4 दिन पहले ही डीजल की कीमत में 12 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि, 6 दिन पहले 17 पैसे, 7 दिन पहले 17 पैसे और 9 दिन पहले भी सिर्फ डीजल की कीमत में ही 13 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। देखा जाए तो 7 जुलाई से डीजल 1.11 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। जबकि बात करें पेट्रोल की तो भारतीय तेल (Indian Oil) विपणन कंपनियों ने बीते 25 दिनों से इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। 

बैंकों में भी सुरक्षित नहीं आपका पैसा, 18 सरकारी बैंकों में 1.48 लाख करोड़ की धोखाधड़ी : RTI

पेट्रोल- डीजल की कीमत
पेट्रोल के रेट में आखिरी बार बढ़ोतरी 29 जून को की गई थी। इसके रेट में 5 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:-  

महानगर

पेट्रोल      

डीजल

दिल्ली 

80.43 रुपए प्रति लीटर

81.64 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

87.19 रुपए प्रति लीटर

79.83 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

82.10 रुपए प्रति लीटर

76.77 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

83.63 रुपए प्रति लीटर

78.60 रुपए प्रति लीटर

पांच सौ करोड़ से अधिक कारोबार करने वाली कंपनियों के लिए 1 अक्टूबर से ई-बिल योजना

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 24 july 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jAmfKT

No comments:

Post a Comment