डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन शुक्रवार को तेजी का रुख। सेंसेक्स 181.68 अंक या 0.51% बढ़कर 36,025.38 पर और निफ्टी 63.25 अंक या 0.60% बढ़कर 10,614.95 पर खुला है। लगभग 854 शेयरों में तेजी, 283 शेयरों में गिरावट आई और 62 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.55 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
गुरुवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 429.25 अंक या 1.21% बढ़कर 35843.70 पर और निफ्टी 121.70 अंक या 1.17% बढ़कर 10551.70 पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3eV2s65
.
No comments:
Post a Comment