Sunday, July 26, 2020

Fuel Price: डीजल की कीमत में आज फिर हुुई वृद्धि, जानें कितना बढ़ा भाव

https://ift.tt/3hHMUnv

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतोंं में बीते मंगलवार को हल्की तेजी देखने को मिली थी। जिसके बाद घरेलू बाजार में इसका बढ़ा असर देखने को मिल रहा है। तेल कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (रविवार, 26 जुलाई) फिर डीजल (Diesel) की कीमतें बढ़ा दी हैं। इसके दाम में 13 से 15 पैसे तक की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद दिल्ली में एक लीटर डीजल का भाव 81.94 रुपए प्रति लीटर के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है। 

बात करें पेट्रोल (Petrol) की की तो देशभर में काफी दिनों से इसका भाव जस का तस बना हुआ है। भारतीय तेल (Indian Oil) विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के रेट में आखिरी बार 29 जून को 5 पैसे प्रति लीटर की मामूली बढ़ोतरी की थी। इसके बाद से दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। फिलहाल जानते हैं आज देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल- डीजल की कीमत के बारे में...

अपने आसपास की जितनी सीट चाहें बुक करा सकेंगे GoAir के ग्राहक, एक ही PNR पर मिलेगी सुविधा

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 87.19 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.10 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 83.63 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में आज डीजल की कीमत 81.94 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में डीजल 80.11 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 77.04 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 78.86 रुपए चुकाना होंगे।

घरेलू शेयर बाजार छठे सप्ताह रहा गुलजार, 3 फीसदी उछले प्रमुख सूचकांक(साप्ताहिक समीक्षा)

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 26 july 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jCntFw

No comments:

Post a Comment