Sunday, July 26, 2020

खेलो इंडिया 2021 संस्करण का आयोजन पंचकूला में होगा

https://ift.tt/30Qq1am

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। खेलो इंडिया के 2021 संस्करण का आयोजन टोक्यो ओलंपिक की समाप्ति के बाद हरियाणा के पंचकूला में होगा। खेल मंत्री किरण रिजिजू ने शनिवार को इसकी घोषणा की। रिजिजू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य के खेल मंत्री संदीप सिंह के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए कहा कि खेलो इंडिया के तारीखों की आधिकारिक घोषणा टोक्यो खेलों के बाद किया जाएगा। उन्होंने साथ ही कहा कि खेलो इंडिया के चौथे संस्करण को इस साल के आखिर में आयोजित करने की सरकार की योजना थी, लेकिन कोरोनावायरस के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका।

रिजिजू ने कहा, हमने इस साल नवंबर-दिसंबर में खेलो इंडिया गेम्स के आयोजन की योजना बनाई थी, लेकिन अब महामारी के कारण ऐसा नहीं हो पाएगा और खेलो इंडिया के 2021 संस्करण की मेजबानी को हरियाणा को दिया गया है। उन्होंने कहा, ओलंपिक के बाद, मैं मुख्यमंत्री और खेल मंत्री संदीप सिंह से बात करूंगा और खेलों के लिए तारीख तय करूंगा। टोक्यो ओलंपिक खत्म होते ही खेलों की तैयारी शुरू हो जाएगी साथ ही बुनियादी ढांचों पर अभी से ही काम शुरू हो सकता है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Khelo India 2021 edition to be held in Panchkula
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2BB7VAQ

No comments:

Post a Comment