डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। चीन से फैला यह वायरस अब पुरी दुनिया के लिए सिर दर्द बना चुका है। कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 8,933 जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 217, 856 हो गई है। भारत में भी वायरस से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 169 हो गई है। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा पीड़ित महाराष्ट्र 45 हो गया है। इसके अलावा दिल्ली में 10, हरियाणा में 17, कर्नाटक में 14, उत्तरप्रदेश में 17 और तेलंगाना में 13 केस सामने आए हैं।
LIVE:
- नागपुर में कोरोना वायरस से बचने के लिए जिम और स्विमिंग पुल बंद होने के बाद लोग सड़कों पर और दूसरे खुले स्थानों पर वर्क आउट करते हुए देखे गए।
नागपुर: कोरोना वायरस से एहतियात के लिए जिम और स्विमिंग पुल बंद होने के बाद लोग सड़कों पर और दूसरे खुले स्थानों पर वर्क आउट करते हुए देखे गए। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के कुल 45 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। #CoronaVirusOutbreak pic.twitter.com/Em4bJxH58e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2020
- चंडीगढ़ में 23 साल की एक महिला का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। उसने UK की यात्रा की थी।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह कोरोना वायरस से संबंधित मुद्दों और इससे निपटने के प्रयासों के बारे में बात करेंगे।
- राजस्थान के झुंझुनू में तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2IXcipJ
.
No comments:
Post a Comment