Thursday, March 19, 2020

निर्भया केस: चौथी बार मौत के करीब चारों दोषी, आज होगा फांसी पर फैसला

https://ift.tt/2WrRAqe

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। निर्भया के दोषी फांसी से बचने के लिए नए-नए पैतरे अजमा रहे हैं। बुधवार को गुनहगारों ने विभिन्न याचिकाएं और अपील लंबित होने को आधार बना कर फांसी टलवाने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की। अदालत ने इस पर तिहाड़ जेल प्रशासन और पुलिस से जवाब मांगा है। आज (गुरुवार) सुनवाई में तय होगा कि दोषियों को कल यानि (20 फरवरी) को फांसी होगी या नहीं। 

कब तक चलेंगे पैंतरे
निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि आज 19 तारीख है और कल उन्हें फांसी होनी है। जब तक उन्हें फांसी नहीं हो जाती वो नए-नए पैंतरे आजमाते रहेंगे। अब ऐसा कोई कानूनी विकल्प नहीं बचा है, जिससे फांसी टल जाए। 

निर्भया केस: मौत के करीब चारों गुनहगार, सिर्फ अक्षय के पास परिजनों से मुलाकात का अंतिम मौका

अक्षय की पत्नी की तलाक अर्जी पर 24 मार्च को होगी सुनवाई
दोषी अक्षय ठाकुर की पत्नी पुनीता ने औरंगाबाद के एक स्थानीय अदालत में तलाक की याचिका दायर की थी। आज (बुधवार) मामले की सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हुई। अब अगली सुनवाई 24 मार्च को होगी। बता दें पुनिता ने कोर्ट में दाखिल अर्जी में लिखा है कि मेरे पति को सजा-ए-मौत दी जानी है, जबकि वह निर्दोष है। ऐसे में मैं अपनी जिंदगी एक दुष्कर्मी पति की विधवा बनकर नहीं गुजार सकती। इसलिए मुझे कानूनी तौर पर पति की मौत से पहले तलाक दिलवाया जाए।

फांसी की तैयारियां पूरी, जल्लाद ने चौथी बार परखे फांसी देने के इंतजाम
तिहाड़ जेल में 20 मार्च को निर्भया के हत्यारों को लटकाये जाने की तैयारियां चौथी बार फिर जोर-शोर से शुरू हो गयी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को यूपी के मेरठ से जल्लाद पवन को भी तिहाड़ अधिकारी सुरक्षित ले आये। बुधवार को जल्लाद ने तिहाड़ जेल अधिकारियों की मौजूदगी में फांसी देने का डमी-ट्रायल भी किया। बुधवार को तिहाड़ में जल्लाद पवन द्वारा डमी-ट्रायल किये जाने की पुष्टि दिल्ली जेल के अपर महानिरीक्षक राज कुमार ने की। अपर महानिरीक्षक दिल्ली जेल के मुताबिक, बुधवार को किया गया डमी ट्रायल रुटीन प्रक्रिया है। निर्भया के मुजरिमों को फांसी देने के लिए पहली बार किए जा रहे डमी ट्रायल के वक्त हमारी चिंता ज्यादा थी। अपर महानिरीक्षक जेल राज कुमार ने बताया कि बुधवार को डमी ट्रायल तिहाड़ की तीन नंबर जेल परिसर में स्थित फांसी घर में किया गया। डमी ट्रायल के दौरान यूं तो मुख्य कार्य पवन (जल्लाद) का ही था। इसके बाद भी एहतियातन तिहाड़ जेल के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी भी इस डमी ट्रायल के दौरान मौजूद रहे।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Delhi gangrape case 2012 nirbhaya case convicts death sentence curative petition life imprisonment asha devi live update
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2WslBGa

No comments:

Post a Comment