Wednesday, March 18, 2020

दिग्विजय सिह की हिरासत पर राज्यसभा में हंगामा

https://ift.tt/2wgMySC

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक के बेंगलुरू में पुलिस द्वारा दिग्विजय सिंह को हिरासत में लिए जाने के मुद्दे पर राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी के सदस्यों हंगामा किया, जिसके बाद सदन के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने बुधवार को सदन की कार्यवाही अपराह्न् दो बजे तक स्थगित कर दी।

शून्यकाल के दौरान जहां सदस्य कई मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे, वहीं कांग्रेस के सदस्य एमवी राजीव गौड़ा ने दिग्विजय सिंह की हिरासत को अति आवश्यक विषय बताया। हालांकि सभापति ने उन्हें यह मुद्दा नहीं उठाने दिया।

नायडू ने कहा, अगर यह इतना आवश्यक है तो आपने चेयर (सभापति) को नोटिस क्यों नहीं दिया? आपके पास सुबह काफी वक्त था। ऐसा कर के आप सदन में अन्य सदस्यों को बोलने से रोक रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, जिस मुद्दे की आप बात कर रहे हैं, वह कई अखबारों में पहले ही आ चुका है, लेकिन इसके बाद भी आपने कोई नोटिस नहीं दिया।

इसके बाद सभी कांग्रेस सदस्य उठ गए और इस विषय पर चर्चा करने की मांग करने लगे।

सभापति ने कहा कि सदन नियमों के अनुसार कार्य करेगा और उन्होंने सभी कांग्रेस के सदस्यों से बैठने का आग्रह किया।

कांग्रेस के सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी और सभापति के मंच के पास पहुंच गए। हंगामे के बीच, नायडू ने सदन को अपराह्न् दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Uproar in Rajya Sabha over Digvijay Singh's custody
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2vvbrJP

No comments:

Post a Comment