Wednesday, March 18, 2020

टोक्यो ओलम्पिक जिमनास्टिक इवेंट कोरोनावायरस के कारण रद्द

https://ift.tt/2Uh6ooQ

टोक्यो, 18 मार्च (आईएएनएस)। पूरे विश्व में फैले कोरोनावयारस के कारण जापान जिमनास्टिक संघ (जेजीए) ने बुधवार को टोक्यो ओलम्पिक जिमनास्टिक टेस्ट इवेंट रद्द कर दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जेजीए के हवाले से लिखा है कि एफआईजी आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक विश्व कप जो टोक्यो में चार अप्रैल से पांच अप्रैल के बीच होना था वह रद्द कर दिया गया है, क्योंकि खिलाड़ियों और रेफरियों ने इसमें हिस्सा लेने से मना कर दिया है।

यह ओलम्पिक का दूसरा टेस्ट इवेंट है जो रद्द किया गया है। इससे पहले, टोक्यो चैलेंज कप वॉलीबाल टूर्नामेंट भी रद्द हो चुका है जो 21 से 26 अप्रैक के बीच होना था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Tokyo Olympic gymnastics event canceled due to coronavirus
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2xLcMwR

No comments:

Post a Comment