Sunday, February 23, 2020

मन की बात: PM मोदी बोले- आज का भारत पुराने ढर्रे पर चलने को तैयार नहीं

https://ift.tt/2Pi3YV6

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 62वें  'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। इस साल पीएम मोदी का यह दूसरा मन की बात रेडियो कार्यक्रम था। इससे पहले पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस पर शाम छह बजे 'मन की बात' की थी। वो उनका साल का पहला रेडियो कार्यक्रम था। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, कुछ दिनों पहले, मैंने दिल्ली के हुनर हाट में एक छोटी सी जगह में हमारे देश की विशालता, संस्कृति, परम्पराओं, खानपान और जज्बातों की विविधताओं के दर्शन किए। इन दिनों हमारे देश के बच्चों और युवाओं में साइंस और टेक्नोलॉजी के प्रति रूचि लगातार बढ़ रही है। अंतरिक्ष में रिकॉर्ड सैटेलाइट का प्रक्षेपण, नए-नए रिकॉर्ड, नए-नए मिशन हर भारतीय को गर्व से भर देते हैं।

पीएम मोदी ने कहा, बच्चों के, युवाओं के उत्साह को बढ़ाने के लिए उनमें साइंटिफिक टैंपर को बढ़ाने के लिए एक और व्यवस्था शुरु की गई है। अब आप श्रीहरिकोटा से होने वाले रॉकेट लॉंचिंग को सामने बैठकर देख सकते हैं।हाल ही में इसे सबके लिए खोल दिया गया है। 

पीएम मोदी ने कहा, 31 जनवरी 2020 को लद्दाख़ की खूबसूरत वादियां, एक ऐतिहासिक घटना की गवाह बनी। लेह के कुशोक बाकुला रिम्पोची एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना के AN-32 विमान ने जब उड़ान भरी तो एक नया इतिहास बन गया। इस उड़ान में 10% इंडियन Bio-jet fuel का मिश्रण किया गया था। 

पीएम मोदी ने कहा, हमारा नया भारत अब पुराने approach के साथ चलने को तैयार नहीं है। खासतौर पर New India की हमारी बहनें और माताएं तो आगे बढ़कर उन चुनौतियों को अपने हाथों में ले रही हैं। 

पीएम मोदी ने कहा, बिहार के पूर्णिया की कहानी देश के लोगों को प्रेरणा से भर देने वाली है। विषम परिस्थितियों में पूर्णिया की कुछ महिलाओं ने एक अलग रास्ता चुना। उन्होंने कहा, पहले इस इलाके की महिलाएं, शहतूत या मलबरी के पेड़ पर रेशम के कीड़ों से कोकून तैयार करती थीं। जिसका उन्हें बहुत मामूली दाम मिलता था। आज पूर्णिया की महिलाओं ने एक नई शुरुआत की और पूरी तस्वीर ही बदल कर के रख दी। इन महिलाओं ने सरकार के सहयोग से मलबरी-उत्पादन समूह बनाए।

इसके बाद उन्होंने कोकून से रेशम के धागे तैयार किये फिर उन धागों से खुद ही साड़ियां बनवाना शुरू कर दिया जो अब हजारों रुपयों में बिक रही हैं। मैं आपके साथ बारह साल की बेटी काम्या कार्तिकेयन की उपलब्धि की चर्चा जरुर करना चाहूंगा। काम्या ने सिर्फ 12 साल की उम्र में ही Mount Aconcagua को फ़तेह करने का कारनामा कर दिखाया है। 

पीएम मोदी ने कहा, ये दक्षिण अमेरिका में ANDES पर्वत की सबसे ऊंची चोटी है। जो करीब 7,000 मीटर ऊंची है। आने वाले महीने adventure sports के लिए बहुत उपयुक्त हैं। भारत की भौगोलिक स्थिति ऐसी है जो हमारे देश में adventure Sports के लिए ढेरों अवसर प्रदान करती है। आप अपने जीवन को  adventure के साथ जरूर जोड़ें

पीएम मोदी ने कहा, अगर हम जीवन में प्रगति करना चाहते हैं, विकास करना चाहते हैं, कुछ कर गुजरना चाहते हैं तो पहली शर्त यही होती है, कि हमारे भीतर का विद्यार्थी कभी मरना नहीं चाहिए।हमारी 105 वर्ष की भागीरथी अम्मा, हमें यही प्रेरणा देती है। पीएम मोदी ने कहा 10 साल से कम उम्र में उन्हें अपना school छोड़ना पड़ा था। 105 साल की उम्र में उन्होंने फिर school शुरू किया, पढाई शुरू की। इतनी उम्र होने के बावजूद उन्होंने level-4 की परीक्षा दी और 75% अंक प्राप्त किए


 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mann Ki Baat program live broadcast PM Modi addressed the Mann Ki Baat program Mann Ki Baat 62 episodes
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3c2eABt

No comments:

Post a Comment