Sunday, February 23, 2020

प्रधानमंत्री के मन की बात में भी छाया दिल्ली का हुनर हाट

https://ift.tt/2v7J841

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात में भी हुनर हाट छाया रहा। रेडियो पर प्रसारित अपने मन की बात कार्यक्रम में रविवार को मोदी ने कहा कि हुनर हाट, शिल्पकारों के सपनों को पंख दे रहा है। उन्होंने कहा कि हुनर हाट ने शिल्पकारों की जिंदगी में व्यापक बदलाव किए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली के हुनर हाट में एक छोटी सी जगह में देश की विशालता, संस्कृति, परंपराओं, खानपान और जज्बातों की विविधताओं का दर्शन होता है।

बता दें कि हाल ही में मोदी दिल्ली के हुनर हाट गए थे और वहां लिट्टी चोखा का आनंद लिया था।

उन्होंने कहा, हुनर हाट में समूचे भारत की कला और संस्कृति की झलक वाकई अनोखी थी। शिल्पकारों की साधना और हुनर के प्रति प्रेम की कहानियां भी प्रेरणादायी होती है।

मोदी ने कहा, भारत को जानने के लिए जब भी मौका मिले इस तरह के आयोजनों में जरूर जाना चाहिए, आप ना सिर्फ देश की कला और संस्कृति से जुड़ेंगे, बल्कि आप देश के मेहनती कारीगरों की विशेषकर महिलाओं की समृद्धि में भी अपना योगदान दे सकेंगे।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत की जैविक विविधता और सर्दियों में हिन्दुस्तान आने वाले प्रवासी पक्षियों का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, भारत के वातावरण का आतिथ्य लेने के लिए दुनिया भर से अलग-अलग प्रजातियों के पक्षी भी हर साल यहां आते हैं, गर्व की बात है कि तीन सालों तक भारत सीओपी कन्वेंशन की अध्यक्षता करेगा, इस अवसर को कैसे उपयोगी बनायें, इसके लिये आप अपने सुझाव जरूर भेजें।

मोदी ने कहा कि हाल ही में जीवविज्ञानियों ने मछली की एक ऐसी नई प्रजाति की खोज की है जो केवल मेघालय में गुफाओं के अंदर पाई जाती है, यह मछली ऐसी गहरी और अंधेरी भूमिगत गुफाओं में रहती है, जहां रोशनी भी शायद ही पहुंच पाती है, यह भारत की जैव-विविधता को एक नया आयाम देने वाला है।

उन्होंने कहा कि ये एक सुखद बात है कि हमारा भारत और विशेष तौर पर मेघालय एक दुर्लभ प्रजाति का घर है, हमारे आस-पास ऐसे बहुत सारे अजूबे हैं जो अब भी अंजान हैं, इन अजूबों का पता लगाने के लिए खोजी जुनून जरूरी होता है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Even in the mind of the Prime Minister, the talent of Delhi is good
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/37RioSs

No comments:

Post a Comment