Tuesday, February 4, 2020

NZ VS IND: वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, विलियम्सन चोट के कारण शुरुआती 2 मैचों से बाहर

https://ift.tt/2OnQbvG

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियम्सन कंधे में चोट के कारण भारत के साथ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मार्क चैपमैन को टीम में शामिल किया गया है। विलियम्सन के बाएं कंधे में सूजन है। भारत के साथ हुई पांच मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए उन्हें यह चोट लगी थी। इस कारण वह टी-20 सीरीज के आखिरी दो मैचों में नहीं खेले थे।

विलियम्सन की जगह टॉम लैथम कमा
केन की चोट को लेकर कीवी टीम के फिजियो विजय वल्लभ ने कहा है कि, वह केन की चोट पर नजर रखे हुए हैं और उनकी वापसी की सम्भावना बनाई जा रही है। इस बीच, कीवी चयन समिति के सदस्य गेविन लार्सन ने कहा है कि, केन की जगह आकलैंड एसेस के बाएं हाथ के बल्लेबाज चैपमैन को मंगलवार को हैमिल्टन में टीम से जुड़ने के लिए कहा गया है।विलियम्सन की जगह टॉम लैथम वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में टीम की कमान सम्भालेंगे। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 5 फरवरी को हैमिल्टन में खेला जाएगा। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India vs New Zealand: Kane Williamson ruled out of first two ODIs against team India, Mark Chapman, Tom Latham
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2vGjmDM

No comments:

Post a Comment