मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। मजबूत विदेशी संकेतों से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार लिवाली से शेयर बाजार गुलजार रहा। सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाकर 40,380 के ऊपर चला गया और निफ्टी भी 150 अंक से ज्यादा उछला।
सुबह 10.14 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 502.36 अंकों यानी 1.26 फीसदी की तेजी के साथ 40,374.67 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी पिछले सत्र से 148.45 अंकों यानी 1.27 फीसदी की तेजी के साथ 11,856.35 पर कारोबार कर रहा था।
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले जोरदार तेजी के साथ 40,178.74 पर खुला और 40,382.51 तक उछला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र के मुकाबले तेजी के साथ 11,786.25 पर खुला और 11,857.10 तक चढ़ा।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/37YUJAK
.
No comments:
Post a Comment