डिजिटल डेस्क, हैमिल्टन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हेमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। पृथ्वी शॉ और मंयक अग्रवाल दोनों ने इस मैच से वनडे में डेब्यू में किया। पृथ्वी और मयंक को चोटिल शिखर धवन और रोहित शर्मा की जगह टीम में शामिल किया गया। इसके अलावा कुलदीप यादव और केदार जाधव भी प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं।
It is time for the 1st ODI and New Zealand have won the toss and opted to bowl first. #NZvIND pic.twitter.com/Bzov9lb5hD
— BCCI (@BCCI) February 5, 2020
Mayank Agarwal and Prithvi Shaw all set to make their ODI debut for #TeamIndia.
— BCCI (@BCCI) February 5, 2020
Proud moment for this duo #NZvIND pic.twitter.com/mXCKsURRIk
चोट के कारण विलियम्सन बाहर
न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियम्सन के बाहर होने के बाद उसकी बल्लेबाजी कमजोर दिख रही है। कप्तानी की जिम्मेदारी टॉम लाथम के जिम्मे आई है। टी-20 सीरीज में टीम के मार्टिन गुप्टिल और रॉस टेलर ने निराश किया था। टेलर तो टीम को जीत के करीब ले जाने के बाद मझधार में छोड़कर चले गए थे। गेंदबाजी में टीम ने कुछ नए चेहरों को मौका दिया है और उन्हीं में से एक काइल जैम्सन हैं। लंबी कदकाठी का यह गेंदबाद नया है और इसलिए भारत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
हेड-टू-हेड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 107 वनडे मैच खेले गए है। भारतीय टीम ने 55 मैच जीते हैं। न्यूजीलैंड को 46 में जीत मिली है। एक मैच टाई रहा, जबकि 5 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। न्यूजीलैंड के घरेलू मैदान की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच अब तक 39 वनडे मैच हुए हैं। न्यूजीलैंड ने 22 मैच जीते। भारत को 14 मैचों में जीत मिली है। एक मैच टाई रहा, जबकि 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। दोनों टीमों के बीच अब तक 14 वनडे सीरीज खेली गईं हैं। भारत ने 8 और न्यूजीलैंड ने 4 सीरीज जीती हैं। जबकि 2 सीरीज ड्रॉ रहीं हैं।
प्लेइंग 11
भारत
विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव।
न्यूजीलैंड
टॉम लाथम (कप्तान और विकेटकीपर), मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोल्स, जिमी नीशाम, कालिन डि ग्रैंडहोम,टॉम ब्लंडेल, रॉस टेलर, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, हैमिश बेनेट।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2OtWTAy
.
No comments:
Post a Comment