डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज (बुधवार) से डिफेंस एक्सपो (Defense Expo) का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें स्वदेशी हथियारों की धूम रहेगी। हथियारों के सबसे बड़े मेले में देश के कई बड़े रक्षा उत्पाद नजर आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस पांच दिवसीय मेगा शो का उद्घाटन करेंगे।
9 फरवरी तक प्रदर्शन
एक्सपो में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के विकसित रणनीतिक और हथियार प्रणालियों, रक्षा उपकरणों और तकनीक का पांच से 9 फरवरी तक प्रदर्शन किया जाएगा। लखनऊ में पहली बार होने जा रहे डिफेंस एक्सपो में करीब एक हजार कंपनियां अपने हथियार, रक्षा उपकरण और तकनीक का प्रदर्शन करेंगी।
सैन्य तकनीक का प्रदर्शन
मेले में भारत के धनुष तोप से लेकर तेजस जेट का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं दुनिया भर की दिग्गज कंपनियां अपनी सैन्य तकनीक का प्रदर्शन करेंगी। इसके अलावा डीआरडीओ सहित देश के लिए रक्षा उत्पाद बनाने और रिसर्च करने वालाी एजेंसियां भी हथियारों का प्रदर्शन करेंगी।
Railway Budget 2020: रेलवे के लिए हुआ ऐलान- तेजस ट्रेन की संख्या बढ़ाई जाएगी
आठ प्रौद्योगिकी समूह का कौशल
आठ प्रौद्योगिकी समूह एरोनॉटिकल सिस्टम्स, आर्मामेंट एंड कॉम्बैट इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन सिस्टम्स, लाइफ साइंसेज, माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस एंड कम्प्यूटेशनल सिस्टम्स मिसाइल और स्ट्रैटजिक सिस्टम्स से लेकर नौसेना प्रणाली और मटेरियल और सिस्टम विश्लेषण व मॉडलिंगा का कौशल दिखेगा। वहीं थल सेना के हथियारों में पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर, धनुष तोप, आई सेफ लेजर, नाइट विजन डिवाइसेज, बॉर्डर सर्विलांस सिस्टम और लेजर डैजलर्स का प्रदर्शन होगा।
Budget 2020: मोदी सरकार का आम आदमी को तोहफा, नए टैक्स स्लैब का ऐलान
डिफेंस एक्सपो का 11वां संस्करण
डिफेंस एक्सपो के लिए 989 से अधिक कंपनियां पंजीकरण करा चुकी है। इनमें यूएसए, ब्राजील, फ्रांस और नार्वे समेत कई देशों की 160 कंपनियां शामिल है। यह डिफेंस एक्सपो का 11वां संस्करण है। इससे पहले साल 2018 में दसवां संस्करण चेन्नई में हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/31xjZeP
.
No comments:
Post a Comment