Thursday, October 1, 2020

फ्रेंच ओपन : नडाल, थीम तीसरे दौर में पहुंचे

https://ift.tt/2Gm11Bx

पेरिस, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक दर्जन बार रोलां गैरो का खिताब जीत चुके स्पेन के दिग्गज टेनिस स्टार रफाल नडाल ने अपने पसंदीदा ग्रैंड स्लैम इवेंट-फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में जगह बना ली है।

नडाल ने दूसरे दौर के मुकाबले में बुधवार को दुनिया के 236 नम्बर के खिलाड़ी मैकेंजी मैक्डोनाल्ड को सीधे सेटों में हराया।

किंग और क्ले के नाम से मशहूर नडाल ने मैक्डोनाल्ड को एक घंटे 40 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-0, 6-3 से हराया।

इस जीत के साथ नडाल ने इस क्ले कोर्ट इवेंट में अपना रिकार्ड 95-2 कर लिया है।

मैच के बाद नडाल ने कहा, मैं बहुत खुश हूं। पेरिस में खेलना हमेशा से खास रहा है। मैं यहां आकर खुश हूं।

दूसरे सीड नडाल का सामना अब इटली के स्टेफानो ट्रावागलिया से होगा। स्टेफानो ने जापान के केई निशिकोरी के खिलाफ 6-4, 2-6, 7-6 (7), 4-6, 6-2 से जीत मिली।

एक अन्य पुरुष एकल मैच में इस साल के अमेरिकी ओपन विजेता डोमिनिक थीम ने भी जीत का क्रम जारी रखा है। थीम ने लगातार नौवीं जीत के साथ तीसरे दौर में जगह बनाई।

थीम ने दूसरे दौर के मुकाबले में अमेरिका के क्वालीफायर खिलाड़ी जैक सॉक को दो घंटे 22 मिनट में 6-1, 6-3, 7-6 से हराया।

महिला वर्ग में रोमानिया की सिमोना हालेप ने तीसरे दौर में जगह बना ली है। हालेप ने दूसरे दौर के मुकाबले में अपने ही देश की इरिना बेगू को 6-3, 6-4 से हराया।

जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
French Open: Nadal, Theme reaches third round
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/30os32e

IPL-13: लीग के 13वें मैच में आज मुंबई-पंजाब आमने-सामने, दोनों टीमों की नजर दूसरी जीत पर

https://ift.tt/2GsTD7u

डिजिटल डेस्क, अबू धाबी। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का 13वां मैच आज किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। पंजाब और मुंबई का लीग स्टेज में अब तक प्रदर्शन एक जैसा रहा है। दोनों टीमों ने अपने पिछले 3 मैचों में 1-1 जीत दर्ज की है और 2-2 हारे हैं। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो पंजाब 2 अकों के साथ 5वें और मुंबई भी इतने ही अंकों के साथ 6वें नंबर पर है। इस सीजन में अब तक 12 मैचों में ही दो सुपर ओवर खेले जा चुके हैं। पहले सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब मात दी थी। वहीं, दूसरे सुपर ओवर में मुंबई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 

बता दें कि, पंजाब को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मात दी थी। 223 रन बनाने के बाद भी पंजाब को हार मिली थी और राजस्थान ने रोमांचक अंदाज में जीत हासिल की थी जो आईपीएल में लक्ष्य की पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत थी। मयंक अग्रवाल के पहले शतक और कप्तान लोकेश राहुल की बेहतरीन पारियों के दम पर पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया था। लेकिन संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ के बाद राहुल तेवतिया के अविश्वसनीय प्रदर्शन के दम पर राजस्थान ने वो लक्ष्य हासिल कर पंजाब को हराया था। गेंदबाजी इसमें अहम कारण रही थी, जिसने रन लीक किए थे। शेल्डन कॉटरेल द्वारा फेंके गए 18वें ओवर में तेवतिया ने पांच छक्के मारे थे और कुल मिलाकर 7 छक्के जड़े।

अब देखना होगा कि क्या टीम प्रबंधन यहां बदलाव करता है कि नहीं। मोहम्मद शमी का खेलना तय है और रवि बिश्नोई का भी। मुरुगन अश्विन ने भी अच्छी गेंदबाजी की थी। जिम्मी नीशाम ने भी टीम को अहम समय पर विकेट दिलाया था। ऐसे में अगर गाज गिरती है तो वो कॉटरेल पर ही गिर सकती है जिनके ओवर ने मैच पलट दिया था। बल्लेबाजी में पंजाब के लिए कोई समस्या नहीं है। राहुल और मयंक फॉर्म में हैं। इसका मतलब है कि एक और मैच में यूनिवर्स बॉस क्रिस्टोफर हेनरी गेल को बाहर बैठना पड़ेगा। मध्य क्रम में करुण नायर, सरफराज, निकलोस पूरन, ग्लैन मैक्सेवल हैं। पूरन और मैक्सवेल ने पिछले मैच में आखिरी ओवरों में बड़े शॉट्स लगाए थे जो बताता है कि इन दोनों का बल्ला चल रहा है।

वहीं, अगर मुंबई की बात की जाए तो उसने भी हार के मुंह से वापसी की थी, लेकिन सुपर ओवर में उसकी किस्मत जबाव दे गई जहां बैंगलोर ने उसे हरा दिया। सौरभ तिवारी की जगह टीम में आने वाले युवा ईशान किशन ने जिस तरह का अविश्वसनीय प्रदर्शन किया वो सभी की नजरों में हैं और किशन अब दूसरी टीमों के लिए वो खतरा बन गए हैं जो कहीं से भी मैच पलट सकता है। सोने पर सुहागा तब हुआ, जब किशन को कीरन पोलार्ड का साथ मिला। दोनों ने मिलकर टीम को जीत की दहलीज पर ला खड़ा किय था, लेकिन पार नहीं करा पाए थे। किशन एक रन से शतक से चूक गए थे। उन्होंने 58 गेंदों पर दो चौके और नौ शानदार छक्कों के साथ 99 रनों की पारी खेली थी। पोलार्ड ने 24 गेंदों पर 60 रन बनाए थे। बेंगलोर के खिलाफ मुंबई का ऊपरी क्रम जरूर विफल रहा था लेकिन क्विंटन डी कॉक, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव ने पिछले मैचों में अच्छा किया था। इसलिए बल्लेबाजी में मुंबई की चिंता नहीं होगी। गेंदबाजी में टीम का दारोमदार जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और जेम्स पैटिनसन पर है। स्पिन में राहुल चहर और क्रूणाल पांड्या हैं।

हेड-टु-हेड
किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 24 मैच खेले गए हैं। इसमें मुंबई ने 13, जबकि पंजाब ने 11 मैच जीते हैं। पिछले दोनों सीजन की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच पांच मैच खेले गए हैं। इनमें मुंबई ने 3 और पंजाब ने 2 मैच जीते।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मिशेल मैक्लेंघन, मोहसिन खान, नाथन कल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), राहुल चहर, सौरभ तिवारी, शेरफाने रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

किंग्स इलेवन पंजाब : लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ग्लैन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, कृष्णाप्पा गौतम, क्रिस जोर्डन, शेल्डन कॉटरेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, हरडस विजोलेन, दीपक हुड्डा, हरप्रीत ब्ररार, मुजीब उर रहमान, दर्शन नालकंडे, जिम्मी नीशाम, ईशान पोरेल, सिमरन सिंह, जगदीश सुचित, तेजिंदर सिंह।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL-13, KXIP VS MI, Punjab vs Mumbai 13th Match, Kings XI Punjab vs Mumbai Indians, Lokesh Rahul, Rohit Sharma, Live Updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jmyY3e

राहुल, प्रियंका गुरुवार को जाएंगे हाथरस

https://ift.tt/33i9PBt

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के परिवार से मिलने उत्तर प्रदेश के हाथरस जाएंगे। हाथरस में पुलिस द्वारा रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर देने के कारण जमकर आक्रोश फैल गया था।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि उप्र सरकार से यात्रा की अनुमति मांगी गई है और उनके साथ कांग्रेस के कई नेता भी रहेंगे।

मामले को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया और राहुल गांधी ने दुष्कर्म पीड़िता के पुलिस द्वारा जबरन दाह संस्कार करने को शर्मनाक करार दिया।

उन्होंने 19 साल की पीड़िता के दाह संस्कार की एक समाचार रिपोर्ट को टैग करते हुए ट्वीट किया, दलितों पर अत्याचार करना एक शर्मनाक कदम है। हमारी लड़ाई इस घृणित सोच के खिलाफ है।

इससे पहले पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय पर कार्रवाई नहीं करने के लिए इस्तीफे की मांग की थी।

बता दें कि कड़ी सुरक्षा के बीच हाथरस के पैतृक गांव में बुधवार को दलित युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rahul, Priyanka will go to Hathras on Thursday
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3l0hmuz

इमरान खान ने दिया राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित करने का आदेश

https://ift.tt/2G5dxWj

इस्लामाबाद, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बच्चों के सामने उनकी मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने पीएम डिलीवरी यूनिट (पीएमडीयू) को निर्देश दिया है कि वह दो महीने के अंदर एक राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित करे। सूचना मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

डॉन न्यूज के अनुसार, 9 सितंबर को लाहौर-सियालकोट मोटरवे पर एक महिला के साथ उसके बच्चों के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। महिला की कार में खराबी आने के बाद उसने मोटरवे पुलिस की हेल्पलाइन पर कॉल किया और वह उनके आने का इंतजार कर रही थी, तभी यह घटना हुई।

मंत्रालय ने ट्वीट्स कर घोषणा की, मोटरवे की घटना के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार ने एक राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी पीएम डिलीवरी यूनिट को दी गई है।

मंत्रालय ने कहा कि यह नंबर टोल फ्री होगा और देश के सभी मौजूदा हेल्पलाइन नंबर नई राष्ट्रीय हेल्पलाइन से जुड़े होंगे। इससे नागरिकों को तत्काल मदद मिलेगी।

एक अधिकारी ने डॉन न्यूज को बताया कि ऐसी खबरें आईं हैं कि पीड़िता को यह कहकर मदद देने से मना कर दिया गया था कि वह क्षेत्र पाकिस्तान नेशनल हाईवे और मोटरवे पुलिस के दायरे में नहीं आता है। गैंगरेप के दोनों आरोपियों की पहचान डीएनए परीक्षण के जरिए की गई है।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Imran Khan ordered to set up a national emergency helpline
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jhJjxC

रिजिजू ने लांच किया साई का नया लोगो

https://ift.tt/3ld1t4f

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) का नया लोगा लांच किया। रिजिजू ने स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में इसे लांच किया। इस कार्यक्रम में खेल सचिव रवि मित्तल, भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा, साई के महानिदेशक संदीप प्रधान स्टेडियम में मौजूद थे। वहीं देश के कई खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इसमें हिस्सा लिया।

इस मौके पर रिजिजू ने कहा, साई ने खिलाड़ियों को जरूरी मदद मुहैया कराई ताकि वह अपना करियर बना सकें और वह अपने लक्ष्य हासिल करें। साई शब्द ही अपने आप में संगठन को एक अलग पहचान देता है। भारतीय झंडे के तीन रंग और नीले रंग का चक्र राष्ट्रीय जुनून को दर्शाता है। साई ने कई बड़े नाम पैदा किए हैं जिन्होंने विश्व स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया हो। साई का स्थापाना 1982 में हुई थी और तब से यह देश के खिलाड़ियों के हित में काम करती आ रही है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rijiju launched Sai's new logo
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3n7k8QA

कोच के साथ कर रहा था अभ्यास, इसलिए लॉकडाउन में ज्यादा पिछड़ा नहीं : अमित

https://ift.tt/33gOQi9

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुक्केबाज अमित पंघल को अपने कोच अनिल कुमार धनकड़ के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट (एनआईएस) में लगाए जा रहे शिविर में आने का इंतजार है। अमित पटियाला स्थित एनआईएस में जुलाई से अभ्यास कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह जितना अभ्यास लॉकडाउन में धनकड़ के साथ करते थे वो एनआईएस में किए जा रहे अभ्यास से ज्यादा प्रभावी।

अमित ने आईएएनएस से कहा, मुझे जो ताजा जानकारी मिली है उसके मुताबिक, फाइल खेल मंत्रालय भेजी जा चुकी है। लेकिन अभी तक कुछ भी पक्का नहीं है। अमित ने पिछले साल दिसंबर में धनकड़ को राष्ट्रीय शिविर में अपने साथ ले जाने की अपील की थी। 52 किलोग्राम भारवर्ग में नंबर-1 मुक्केबाज अमित ने कहा, मैं उनके साथ अपनी बेसिक ट्रेनिंग और फिटनेस अच्छे से कर सकता हूं। मैंने टूर्नामेंट से पहले और बाद में उन्हीं के साथ अभ्यास करता हूं और इससे मुझे फायदा होता है। इसिलए अगर वह मेरे साथ हर समय रहेंगे तो यह मेरे लिए काफी अच्छा होगा।

उन्होंने कहा, मेरे विचार में मैं ज्यादा पीछे नहीं हूं, क्योंकि मैं घर पर अपने कोच के साथ हमेशा अभ्यास कर रहा था। मैं जिस तरह से उनके साथ ट्रेनिंग कर रहा था, मुझे नहीं लगता कि मैं उस तरह का अभ्यास यहां कर पाऊंगा। इसिलए मैंने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) से ओलम्पिक के लिए उन्हें अपने साथ रखने की अपील की है। साई की एसओपी के मुताबिक ट्रेनिंग में फिजिकल कॉन्टेक्ट की मनाही है जिसका मतलब है कि शिविर में जो मुक्केबाज हैं वो मुकाबला नहीं कर सकते। अमित ने कहा कि पाबंदियों ने बोरियत पैदा कर दी है लेकिन यह खिलाड़ियों के लिए अपनी कमजोरी पर काम करने के लिए सही है।

उन्होंने कहा, हां, यह बोरिंग है, क्योंकि हम बाहर नहीं जा सकते। हम बीते तीन महीनों से घर नहीं गए। लेकिन यह ट्रेनिंग के लिए अच्छा है। मैंने देखा कि मेरी ताकत शुरुआत में कम थी और इस पर हम बाकी चीजों के साथ काम कर रहे हैं। अमित ने कहा, यह समय है मुकबाला शुरू किया जाए। तीन महीनों से हम यहां है और हम में से किसी को किसी तरह की बीमारी नहीं हुई है। अगर हम अपने साथियों के साथ ट्रेनिंग कर सकते हैं तो यह अच्छा होगा। हो सकता है कि हम अगले महीने से यह शुरू कर दें इटली जाने के बाद।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Was practicing with coach, so not too backward in lockdown: Amit
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3igICTN

सेंसेक्स 480 अंक उछला, 1 फीसदी चढ़ा निफ्टी

https://ift.tt/3ijlB2L

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। मजबूत वैश्विक संकेतों से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में आरंभिक कारोबार के दौरान जोरदार लिवाली रही जिससे सेंसेक्स 480 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ 38,500 के ऊपर चला गया और निफ्टी में भी एक फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार चल रहा था।

सुबह 9.26 बजे सेंसेक्स बीते सत्र से 461.17 अंकों यानी 1.21 फीसदी की तेजी के साथ 38,529.10 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 129.05 अंकों यानी 1.15 फीसदी की तेजी के साथ 11,376.60 पर बना हुआ था।

इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 342.27 अंकों की तेजी के साथ 38,410.20 पर खुला और 38,551.60 तक उछला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 166.90 अंकों की बढ़त के साथ 11,364.45 पर खुला और 11,379.60 तक उछला जबकि इस दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,347.05 रहा।

पीएमजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sensex rose 480 points, Nifty gained 1 percent
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jjeI2p

Opening Bell: सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 11355 के पार पहुंचा

https://ift.tt/2Sb6dLb

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 401.27 अंक या 1.05% बढ़कर 38469.20 पर और निफ्टी 109.20 अंक या 0.97% उछलकर 11356.70 पर खुला है। इंडसइंड बैंक, बजाज ऑटो और टाटा मोटर्स में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और डॉ रेड्डीज लैब्स सबसे अधिक सक्रिय स्टॉक हैं। सेक्टरों में, बैंक, ऑटो, आईटी और फार्मा इंडेक्स में 1-1 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिल रही है। जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में आधा प्रतिशत की बढ़त है।

दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.94 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.03  फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज बढ़त नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.32 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में तेजी दिख रही है। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में बढ़त दिख रही है। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Share market today bse sensex today gold rupee stock market nse bse news updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/36q3XYD

कश्मीर में पाकिस्तानी गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद

https://ift.tt/30j39Ru

श्रीनगर, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन बुधवार रात को किया।

शहीद होने वाले भारतीय जवान की पहचान लांस नायक करनैल सिंह के रूप में की गई है।

सेना ने एक बयान में कहा है कि, हम लांसनायक करनैल सिंह की बहादरी को सलाम करते हैं। उन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। 30 सितंबर की रात को कृष्णा घाटी सेक्टर में वो शहीद हो गए। हमें उनके परिवार के साथ पूरी संवेदना है।

बता दें कि पिछले कई दिनों में कुपवारा, पीर पंचाल, रजौरी और पुंछ में पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।

पाकिस्तान भारत के नागरिक इलाकों और भारत के रक्षा ठिकानों को टारगेट कर रहा है और लगातार गोलीबारी कर रहा है।

सेना ने कहा कि वो पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन का करारा जवाब दे रहा है।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
An Indian soldier martyred in Pakistani firing in Kashmir
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2HMJxyP

हाथरस के बाद उप्र में एक और महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या

https://ift.tt/33idrmL

बलरामपुर (उप्र), 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूरे देश में हाथरस की घटना को लेकर जमकर आक्रोश फैला है और उप्र से एक और ऐसी ही घटना की खबर आई है। यहां के बलरामपुर जिले में एक दलित युवती का गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गई है।

खबरों के मुताबिक, मंगलवार को बलरामपुर के गेसारी गांव में एक 22 वर्षीय दलित कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया।

मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बीकॉम द्वितीय वर्ष की यह छात्रा मंगलवार को अपनी फीस देने के लिए पास के शहर के एक कॉलेज में गई थी। परिवार ने बताया कि वह एक निजी फर्म में काम भी करती थी। लड़की जब देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने उसे कई बार फोन किए लेकिन संपर्क नहीं हो सका। बाद में युवती बेहोशी की हालत में रिक्शे से घर पहुंची। उसके हाथ पर कैनुअला लगा हुआ था, जिससे लग रहा था कि उसका कहीं इलाज चल रहा था। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

परिवार ने आरोप लगाया है कि दुष्कर्म से पहले युवती को कोई घातक इंजेक्शन लगाया गया था।

बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने कहा, परिवार ने बताया है कि युवती समय पर घर नहीं पहुंची थी। जब देर से वह आई तो उसके हाथ में ग्लूकोज ड्रिप लगी थी और वह बहुत बुरी हालत में थी। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई है।

पीड़िता की मां ने कहा कि उनकी बेटी बोली कि मुझे बहुत दर्द हो रहा है, मैं जीवित नहीं रहूंगी।

मां ने पत्रकारों को बताया, उसके सुबह कॉलेज जाकर फीस जमा करने की रसीदें हमारे पास हैं। वापस आते समय उसे 3-4 लोगों ने जबरन कार में बिठाया, उसे इंजेक्शन लगाया और फिर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसकी कमर और पैर तोड़ दिए, जिससे वह चल नहीं पा रही थी। फिर उसे रिक्शे में भेज दिया।

बलरामपुर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि उसके अंगों के टूटने की खबरें सच नहीं हैं और शव परीक्षण में इन चोटों की पुष्टि नहीं हुई है।

पीड़िता के भाई की शिकायत के आधार पर बलरामपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों शाहिद और साहिल को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म गेसारी गांव की एक किराने की दुकान के पीछे के कमरे में किया गया, वहां से लड़की की चप्पलें भी मिली हैं। कथित तौर पर दुकान का मालिक ही इस घटना का मास्टरमाइंड है। यह भी पता चला है कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता का इलाज कराने की कोशिश की थी। उन्होंने पास के डॉक्टर को बुलाया लेकिन उसने युवती की संदिग्ध स्थिति और अभिभावकों की मौजूदगी न होने के कारण इलाज करने से मना कर दिया।

डॉक्टर ने पत्रकारों को बताया, साहिल नाम का लड़का करीब शाम 5 बजे मुझे अपने चाचा शाहिद की किराने की दुकान पर ले गया। उन्होंने मुझे उनके परिवार की एक मरीज को देखने के लिए कहा। उन्होंने मुझे बताया कि वह एक सरकारी सचिव की बेटी है। मैंने कहा कि मैं तब तक उसका इलाज नहीं करूंगा, जब तक कि वहां कोई महिला या बुजुर्ग मौजूद नहीं होगा। उन्होंने मुझे वापस जाने के लिए कहा और बोले कि सचिव को बुलाकर पीड़िता को लेकर क्लीनिक ही आ जाएंगे। मैं नहीं जानता कि इसके बाद वे कहां गए।

डॉक्टर ने बताया कि जब उसने पीड़िता को देखा था तब आईवी ड्रिप नहीं लगी थी।

हाथरस की घटना की तरह पुलिस ने मंगलवार देर रात को पोस्टमार्टम के तुरंत बाद ही बलरामपुर पीड़िता का अंतिम संस्कार करा दिया। हालांकि स्थानीय लोगों ने कहा कि परिवार की अनुमति से ही अंतिम संस्कार किया गया था।

इस घटना पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, हाथरस के बाद, बलरामपुर में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसकी मौत हो गई है। भाजपा सरकार हाथरस की घटना की तरह यहां भी लापरवाही और लीपापोती न करे और अपराधियों पर तत्काल कार्रवाई करे।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
After Hathras another woman was raped in Uttar Pradesh
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3l070Lc

Corona in India: देश में मरीजों की संख्या 63 लाख के पार, अब तक 98 हजार से अधिक लोगों की मौत

https://ift.tt/30j2zTO

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोविड महामारी की चपेट में आए लोगों की संख्या 63 लाख के पार पहुंच गई है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 86 हजार 821 नए मामले सामने आए हैं और 1181 लोगों की मौत हुई है।

इसी के साथ देश में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 63 लाख 12 हजार 585 हो गई है। इनमें से 98 हजार 678 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 52 लाख 73 हजार 202 मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मामलों का आंकड़ा 9 लाख 40 हजार 705 है। बता दें कि, दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत दूसरे नंबर पर है। पहले स्थान पर अमेरिका है।

सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र
महाराष्ट्र देश में इस बीमारी से सबसे प्रभावित राज्य है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के आंकड़ों के अनुसार, देश में 30 सितंबर तक कुल 7 करोड़ 56 लाख 19 हजार 781 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, इनमें से 14 लाख 23 हजार 52 सैंपल कल बुधवार को टेस्ट किए गए।

राज्यों में कोरोना के मामले और मौतों का आंकड़ा:-

S. No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 174 3608 21  53  
2 Andhra Pradesh 58445 990  629211 7075  5828 48 
3 Arunachal Pradesh 2890 96  6890 147  16  
4 Assam 34496 1957  145618 1616  697 17 
5 Bihar 12092 274  169732 1707  904 10 
6 Chandigarh 1963 97  9813 215  162
7 Chhattisgarh 30927 298  81718 3204  957 41 
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 109 11  2929 19  2  
9 Delhi 26908 616  247446 3965  5361 41 
10 Goa 4865 288  28125 344  428
11 Gujarat 16683 117099 1372  3450 11 
12 Haryana 14340 464  112877 2063  1382 26 
13 Himachal Pradesh 3400 173  11390 399  186
14 Jammu and Kashmir 17017 397  56872 1355  1181 17 
15 Jharkhand 11596 346  71342 1444  713 13 
16 Karnataka 107635 121  485268 8890  8864 87 
17 Kerala 67140 5271  128224 3536  742 23 
18 Ladakh 1064 34  3147 40  58  
19 Madhya Pradesh 20997 320  104734 2289  2316 35 
20 Maharashtra 259462 1327  1088322 19163  36662 481 
21 Manipur 2456 186  8460 421  67
22 Meghalaya 1615 139  3975 35  49
23 Mizoram 420 10  1597 21  0  
24 Nagaland 1080 43  5066 80  17  
25 Odisha 32577 790  185700 4219  842 14 
26 Puducherry 4949 16  22074 458  521
27 Punjab 16814 10  93666 1389  3406 47 
28 Rajasthan 20581 205  113225 1953  1486 15 
29 Sikkim 672 2303 68  37
30 Tamil Nadu 46263 18  541819 5610  9520 67 
31 Telengana 29058 268  163407 2474  1135
32 Tripura 5691 74  20092 400  283
33 Uttarakhand 9111 11  39278 996  611 20 
34 Uttar Pradesh 50883 1277  342415 5434  5784 69 
35 West Bengal 26332 268  225759 2954  4958 59 
Total# 940705 264  5273201 85376  98678 1181 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus in India Total COVID19 Cases Crossed 63 lakh mark single day spike total deaths positive cases
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3cMt8WH

Fuel Price: डीजल के दाम में फिर आई गिरावट, जानें कितने रुपए चुकाने होंगे

https://ift.tt/33gbZBm

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल (Crude oil) बाजार में सुस्ती के चलते पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) की बढ़ती कीमतों से राहत मिली हुई है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (गुरुवार, 01 अक्टूबर) डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की है। हालांकि पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी कि यह देशभर में पुराने रेट पर ही उपलब्ध होगा। 
 
बता दें कि बीते माह सितंबर में अधिकांशत: पेट्रोल-डीजल की कीमत में आमजन को राहत ही मिली है। कभी ईंधन के भाव गिरे तो कभी स्थिरता देखी गई। जबकि अगस्त में पेट्रोल और इसके पहले जुलाई माह में डीजल के रेट में बढ़ोतरी की गई थी। आइए जानते हैं आज के दाम..

त्योहारी सीजन के पहले एमेजॉन ने 1 लाख से अधिक रोजगार पैदा किए

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.06 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.59 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 84.14 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 70.53 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 76.93 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 74.05 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 76.01 रुपए चुकाना होंगे।

रिलायंस रिटेल में जनरल अटलांटिक करेगा 3,675 करोड़ का निवेश

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 01 october 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/36loXzD

Wednesday, September 30, 2020

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आडवाणी, जोशी समेत सभी आरोपी बरी

https://ift.tt/3mXZPVL

लखनऊ, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। अयोध्या में छह दिसम्बर 1992 बाबरी मस्जिद विवादित ढांचा विध्वंस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने 28 साल बाद अपना फैसला सुना दिया है। अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। अदालत ने ये भी कहा कि मस्जिद का विध्वंस सुनियोजित नहीं था।

अदालत ने कहा कि किसी भी आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं मिले।

अदालत ने सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया है।

मामले में आडवाणी, जोशी, उमा भारती, नृत्य गोपाल दास, कल्याण सिंह और सतीश प्रधान को छोड़कर सभी 26 अभियुक्त फैसले के वक्त अदालत में मौजूद थे।

जज ने कहा कि आरोपियों के ऑडियो में आवाज साफ नहीं थी।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
All accused including Advani, Joshi acquitted in Babri Masjid demolition case
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3ji8U9p