डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वैक्सीन की किल्लत के बीच भारत में कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला की तरफ से मंगलवार को एक स्ट्टमेंट जारी किया गया। पूनावाला ने कहा कि हम दुनिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले देशों में से हैं। इतनी बड़ी आबादी के लिए टीकाकरण अभियान 2-3 महीनों के भीतर पूरा नहीं किया जा सकता है, क्योंकि इसमें कई फैक्टर्स और चैलेंजेज शामिल हैं। पूरी दुनिया की आबादी को पूरी तरह से टीका लगवाने में 2-3 साल लगेंगे।
अदार पूनावाला ने कहा, ''जनवरी 2021 में हमारे पास टीकों का बड़ा भंडार था। हमारा टीकाकरण अभियान शुरू हो गया था, लेकिन कोरोना केस न्यूनतम स्तर पर थे। उस समय स्वास्थ्य विशेषज्ञों सहित अधिकतर लोगों ने मान लिया कि भारत में महामारी खत्म हो चुकी है। उस समय दुनिया के कई दूसरे देशों में संकट गंभीर था और उन्हें मदद की जरूरत थी। हमारी सरकार ने इस दौरान उनकी हर संभव मदद की।
सहयोग की यही भावना 2020 की शुरुआत में देशों के बीच देखने को मिली थी। देशों के बीच यही सहयोग हमारे लिए भी टेक्नॉलजी और हेल्थकेयर मदद तक पहुंच का आधार है। भारत ने HCQ और वैक्सीन की आपूर्ति से दूसरे देशों की मदद की और इसी वजह से हमें भी दूसरे देशों से मदद मिली।''
पूनावाला ने आगे कहा, ''हमें समझना होगा कि यह महामारी किसी भौगोलिक या राजनीतिक सीमा में नहीं बंधी है। जब तक वैश्विक स्तर पर हर कोई इस वायरस को हराने में सक्षम नहीं होगा, हम सुरक्षित नहीं हो सकते हैं। ग्लोबल अलायंस के दौर पर हम कोवाक्स के प्रति प्रतिबद्ध हैं, ताकि वे महामारी को हराने के लिए वैक्सीन का दुनियाभर में वितरण कर सकें।''
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3hyd3Z1
.
No comments:
Post a Comment