Friday, May 21, 2021

Opening bell: तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स अब भी 50000 के नीचे, निफ्टी 104 अंक ऊपर खुला

https://ift.tt/3u7LOqA

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (21 मई, शुक्रवार) मजबूती के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 353.22 अंक यानी कि 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 49918.08 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 104.20 अंक यानी कि 0.70 फीसदी ऊपर 15010.20 के स्तर पर खुला।

आज फिर बढ़ गए पेट्रोल- डीजल के दाम, 30 पैसे तक लगाई छलांग

सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 201.52 अंक (0.41 फीसदी) ऊपर 49766.38 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 29.70 अंक (0.20 फीसदी) ऊपर 14935.70 पर खुला था। इस दौरान कुल  1275 शेयरों में तेजी आई, 259 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 49 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

आज शुरुआती कारोबार के दौरान एसबीआई, ITC, NTPC, HDFC बैंक, ICICI बैंक, L&T, एशियन पेंट्स, टाइटन, रिलायंस, मारुति, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा, ONGC, डॉक्टर रेड्डी, भारती एयरटेल, HDFC और महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं बजाज ऑटो, TCS और पावर ग्रिड के शेयर लाल निशान पर खुले।

टैक्सपेयर्स को राहत, सरकार ने इनकम टैक्स फाइल करने की समय सीमा बढ़ाई

बता दें कि बुधवार सुबह शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। हालांकि दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ ही बंद हुआ। सुबह जहां सेंसेक्स 159.12 अंकों यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 50061.76 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 30.50 अंक यानी 0.20 फीसदी ऊपर 15060.70 के स्तर पर खुला था।

वहीं शाम को सेंसेक्स 290.69 अंक यानी 0.58 फीसदी नीचे 49902.64 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 77.95 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 15030.15 के स्तर पर बंद हुआ था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Opening bell: Sensex opened below 50000, Nifty opened up 104 points
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3wkqIqE

No comments:

Post a Comment