Tuesday, May 25, 2021

Gogoro Viva इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में जल्द होगा लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगा 85 किमी

https://ift.tt/3hNJ93c

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ओर अब ना सिर्फ वाहन कंपनियों बल्कि लोगों का रुझान भी बढ़ने लगा है। यही कारण है कि दुनियाभर की कंपनियां इस सेगमेंट में वाहन लॉन्च कर रही हैं। भारतीय बाजार में अब तक कई कंपनियों ने टू व्हीलर वाहनों को उतारा है। वहीं अब इस क्रम में एक और नाम जुड़ने जा रहा है। दरअसल, ताइवान की इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी Gogoro (गोगोरो) यहां अपने वाहन लॉन्च करेगी। 

दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने Gogoro से साझीदारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों कंपनियां मिलकर जल्द एक नया स्कूटर लॉन्च करने वाली हैं। कंपनी ने इसे भारत में Gogoro Viva (गोगोरो वीवा) के नाम से रजिस्टर किया है। आइए जानते हैं इस स्कूटर के बारे में...

Royal Enfield ने 2 लाख से अधिक मोटरसाइकिल्स को किया रिकॉल

फीचर्स
Gogoro के इलेक्ट्रिक स्कूटर का सबसे खास फीचर है कि यह स्कूटर बैटरी स्वैपिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है यानी आप इसे चार्ज करने की जगह इसकी बैटरी स्वैप भी कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें एलईडी लाइटिंग, एक स्मार्टफोन-इनेबल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, दो राइड मोड, रीजनरेटिव ब्रेकिंग और कीलेस इग्निशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्कूटर में हैंडलबार पर यूएसबी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

इस स्कूटर का वजन भी काफी कम है और इसकी ऊंचाई भी कम है। स्कूटर का वजन सिर्फ 80 किलोग्राम है। इसका व्हीलबेस 10 इंच, सीट की ऊंचाई 740 mm है। इस स्कूटर में 21.6 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है। 

Honda ने लॉन्च की 2021 CB150R नेकेड स्ट्रीटफायर बाइक, जानें कीमत

बैटरी और रेंज
Gogoro Viva इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 85 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है। यह 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर दौड़ सकता है। इसमें 3kW की मोटर दी गई है, जो 115 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करती है।  



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Gogoro Viva electric scooter will be launched in India soon
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3bShB8T

No comments:

Post a Comment