Saturday, May 22, 2021

Fuel Price: सप्ताह के आखिरी दिन क्या है पेट्रोल- डीजल की कीमत, जानिए आपके शहर के दाम

https://ift.tt/3f69EPs

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) के दाम में रुक- रुक बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। इसी बीच सप्ताह के आखिरी दिन आमजन को राहत मिली है। आज (22 मई, शनिवार) भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने दोनों ईंधन की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है। लेकिन पेट्रोल- डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से देश सभी शहरों में ईंधन के दाम एतिहासिक स्तर पर चले गए हैं। 

आपको बता दें कि कल शुक्रवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 17 से 19 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है, वहीं  डीजल के दाम 30 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 93.04 रुपए प्रति लीटर तक जा पहुंचे। यही नहीं मप्र की राजधानी में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 101.11 रुपए तक चुकाना पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं आज देश के महानगरों में ईंधन के दाम...

एयर इंडिया: 45 लाख यात्रियों की क्रेडिट कार्ड समेत पर्सनल जानकारी लीक

पेट्रोल की कीमत        
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 93.04 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 99.32 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 93.10 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 94.71 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। नोएडा में पेट्रोल 90.80 रुपए प्रति लीटर है, जबकि भोपाल में इसके लिए 101.11 रुपए और इंदौर में 101.18 रुपए चुकाना होंगे।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 83.80 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 91.01 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 86.64 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 88.62 रुपए चुकाना होंगे। नोएडा में डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर है। जबकि भोपाल में 92.21 रुपए प्रति लीटर और इंदौर में कीमत 92.30 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

टैक्सपेयर्स को राहत, सरकार ने इनकम टैक्स फाइल करने की समय सीमा बढ़ाई

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 22 may 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Si1iLL

No comments:

Post a Comment