Sunday, May 23, 2021

Fuel Price: मप्र की राजधानी में पेट्रोल 101.17 रुपए, ​देश की राजधानी में 93.21 रुपए प्रति लीटर, जानें आपके शहर के दाम

https://ift.tt/3hMV15l

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की आसमान छूती कीमतें ने आमजन की जेब पर लगातार भार बढ़ा रही हैं। इसी बीच आज (23 मई, रविवार) एक बार फिर से भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने दोनों ईंधन के दाम में इजाफा कर दिया है। पेट्रोल की कीमत में 15 से 17 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है, वहीं डीजल के रेट में 25 से 29 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि की गई है। जिसके बाद इनके भाव ऐतिहासिक स्तर पर जा पहुंचे हैं।

आपको बता दें कि देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत करीब 105 रुपए प्रति लीटर तक चुकाना पड़ रही हैं। इनमें देश का दिल कहे जाने वाले मप्र के कई शहर शामिल हैं। बात करें यहां की राजधानी यानी कि भोपाल की तो एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.17 रुपए चुकाना पड़ रहे हैं। जबकि देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 93.21 रुपए प्रति लीटर यानी करीब 8 रुपए सस्ता है। आइए जानते हैं देश के बाकी महानगरों में आज के दाम...

एयर इंडिया: 45 लाख यात्रियों की क्रेडिट कार्ड समेत पर्सनल जानकारी लीक

पेट्रोल की कीमत        
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 93.21 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 99.49 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 93.27 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 94.86 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। नोएडा में पेट्रोल 90.93 रुपए प्रति लीटर है, जबकि भोपाल में इसके लिए 101.17 रुपए और इंदौर में 101.28 रुपए चुकाना होंगे।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 84.07 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 91.30 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 86.91 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 88.87 रुपए चुकाना होंगे। नोएडा में डीजल 84.54 रुपए प्रति लीटर है। जबकि भोपाल में 92.50 रुपए प्रति लीटर और इंदौर में कीमत 92.52 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

टैक्सपेयर्स को राहत, सरकार ने इनकम टैक्स फाइल करने की समय सीमा बढ़ाई

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 23 may 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3f9kofZ

No comments:

Post a Comment