Wednesday, May 19, 2021

Coronavirus: पिछले 8 दिन में 33 हजार 252 लोगों की कोरोना ने ली जान, बीते 24 घंटे में मिले 2.67 लाख नए केस

https://ift.tt/3ymHo2E

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का असर कम हो रहा है। एक्टिव केस की संख्या घट रही है। नए केस में भी कमी दर्ज की जा रही है। वैक्सीनेशन का काम भी चल रहा है। लेकिन चिंता का विषय कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़ें हैं। आज (बुधवार) फिर कोरोना वायरस से 4530 लोगों की जान गई है।

पिछले आठ दिन यानी 11 मई से 18 मई के बीच 33 हजार 249 लोगों की जान इस महामारी ने ले ली। ये आंकड़े भयावह हैं। देश में अब तक 2 लाख 83 हजार 281 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई। ये सभी आंकड़ें सरकार द्वारा जारी किए गए हैं। लेकिन हकीकत कुछ अलग ही तस्वीर बयां कर रही हैं। श्मशान में अंतिम संस्कार की लंबी लाइनें, कब्रिस्तान में दफन के लिए जमीन की कमी और नदियां में बहते शव बता रहे हैं कि कोरोना की दूसरी लहर ने पीक पाइंट पार कर लिया है।

covid19india.org वेबसाइट पर सुबह 10 बजे तक अपडेट्स किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 67 हजार 246 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। इसके साथ देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ 54 लाख 95 हजार 346 के पार पहुंच गया है। इसी दौरान 3 लाख 89 हजार 722 लोगों ने कोरोना को मात दी है। देश में अब तक 2 करोड़ 19 लाख 79 हजार 859 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। फिलहाल देश में 31 लाख 21 हजार 822 लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है।

इन राज्यों में लॉकडाउन
देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इन राज्यों में सख्त पाबंदी
देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.67 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.89 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,530
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.54 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.19 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.83 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 32.21 लाख
     


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus India Live Updates New cases of coronavirus in India in 24 hours
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3yjeLDs

No comments:

Post a Comment