Tuesday, May 18, 2021

Closing bell: तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 612 अंक उछला, निफ्टी में भी बढ़त

https://ift.tt/3uWVpSF

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (18 मई, मंगलवार) को बढ़त के साथ बंद हुआ। यह लगातार दूसरा दिन है जब सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 612.60 अंक यानी 1.24 फीसदी ऊपर 50193.33 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 184.95 अंक यानी 1.24 फीसदी की तेजी के साथ 15108.10 के स्तर पर बंद हुआ।

सरकारी तेल कंपनियों ने आम आदमी की जेब पर फिर बढ़ाया भार

आज बजाज फाइनेंस, टाइटन, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, बजाज ऑटो और अडाणी पोर्ट्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ITC, डॉक्टर रेड्डी, कोल इंडिया, डिविस लैब और भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज FMCG, PSU बैंक और फार्मा के अतिरिक्स सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें IT, मेटल, फार्मा, मीडिया, ऑटो, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, बैंक और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं। 

IDBI बैंक होगा प्राइवेट, सरकार अपनी हिस्सेदारी बेचेगी

आपको बता दें कि आज सुबह बाजार जबरदस्त तेजी के साथ खुला था। सेंसेक्स जहां 462.60 अंकों यानी 0.93 फीसदी की बढ़त के साथ 50043.33 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 148.30 अंक यानी 0.99 फीसदी ऊपर 15071.50 के स्तर पर खुला था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Closing bell: Sensex rose 612 points, Nifty also gains
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3yiGJza

No comments:

Post a Comment