Friday, April 9, 2021

Fuel Price: जारी हो गए पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत

https://ift.tt/2PQrxYL

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (09 अप्रैल, शुक्रवार) भी पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है। यह लगातार दसवां दिन है जब ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि  इससे पहले साल के शुरुआती दो माह में दोनों ईंधन के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी की गई थी। 

इससे पहले मार्च में भी कई बार दाम में कटौती की गई। हालांकि इसका कोई बड़ा प्रभाव आमजन की जेब पर नहीं पड़ा। आखिरी बार बीते पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ था। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

EMI पर नहीं मिलेगी राहत, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव 

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.56 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 96.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 90.77 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 92.58 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।  

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 80.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 87.96 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 83.75 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 85.88 रुपए चुकाना होंगे।

डिजिटल लुटेरों से सावधान! जानिए कैसे अंजाम दिए जा रहे ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 09 april 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3dHNvVK

No comments:

Post a Comment