डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी चरम सीमा पर है। हर दिन पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं। कोरोना विकराल रूप में कहर ढा रहा है। आलम ये है कि पिछले 5 दिनों की भीतर 5 लाख 73 हजार 562 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को देश में 1 लाख 31 हजार 878 नए मरीज मिले है। इस दौरान 800 से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई है। ये आंकड़ा देश में कोरोना महामारी की शुरूआत से लेकर अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। खबर में ताजा अपडेट्स पढ़ने के लिए पेज रिफ्रेश करते रहे।
पांच दिन में पांच लाख से ज्यादा मरीज
- शुक्रवार: 1.31 लाख केस
- गुरुवार: 1.26 लाख केस
- बुधवार: 1.15 लाख केस
- मंगलवार: 96 हज़ार केस
- सोमवार: 1.03 लाख केस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3uHaJCp
.
No comments:
Post a Comment