Tuesday, April 6, 2021

Fuel Price: कच्चा तेल 63 डॉलर प्रति बैरल तक फिसला, जानें पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या हुआ असर

https://ift.tt/3fK9XQx

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का असर देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों पर पड़ता है। यही कारण है कि बीते 6 दिनों से दोनों ईंधन के दाम में नरमी बनी हुई है। दरअसल, कच्चा तेल 63 डॉलर प्रति बैरल तक फिसल गया है, जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के भाव कम हो सकते हैं। मार्च माह में भी दोनों ईधन के दामों में तीन बार कटौती हो चुकी है। 

बात करें आज (06 अप्रैल, मंगलवार) की तो, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है। यानी कि आज भी यह देशभर में पुरानी कीमतों पर ही उपलब्ध होगा। एक लीटर ईंधन के लिए कितनी चुकाना होगी आज कीमत, आइए जानते हैं...

इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, मार्च में जीएसटी कलेक्शन का नया रिकॉर्ड

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.56 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 96.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 90.77 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 92.58 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।  

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 80.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 87.96 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 83.75 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 85.88 रुपए चुकाना होंगे।

डिजिटल लुटेरों से सावधान! जानिए कैसे अंजाम दिए जा रहे ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 06 april 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3wuvNh4

No comments:

Post a Comment