Tuesday, April 6, 2021

Opening bell: मामूली तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 77 अंक ऊपर  

https://ift.tt/3moSCOk

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (06 अप्रैल, मंगलवार) मामूली तेजी के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 77.68 अंकों (0.16 फीसदी) की तेजी के साथ 49237.00 के स्तर पर खुला। 

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.40  अंक यानी 0.04 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 14643.20 के स्तर पर खुला। 

Fuel Price: कच्चा तेल 63 डॉलर प्रति बैरल तक फिसला

आज शुरुआती कारोबार के दौरान इंफोसिस, NTPC, HDFC, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान युनिलीवर, बजाज ऑटो और मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं TCS, इंडसइंड बैंक, HDFC बैंक, HCL टेक, नेस्ले इंडिया,  अल्ट्राटेक सीमेंट, ITC और रिलायंस के शेयर लाल निशान पर खुले।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Opening bell: share market opens marginally up, Sensex up 77 points
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3sW6SRf

No comments:

Post a Comment