Thursday, February 25, 2021

Opening bell: जबरदस्त तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 450 अंक के पार, निफ्टी में भी तेजी

https://ift.tt/37L1mIR

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (25 फरवरी, गुरुवार) शानदार तेजी के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 450.78 अंक (0.89 फीसदी) की बढ़त के साथ 51,232.47 के स्तर पर खुला। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 132 अंक यानी 0.82 फीसदी ऊपर 15,114 के स्तर पर खुला। 1000 शेयरों में तेजी आई, 203 शेयरों में गिरावट आई और 50 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से मिली राहत

आज शुरुआती कारोबार के दौरान ONGC, एक्सिस बैंक, हिंडाल्को, कोल इंडिया और SBI के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, सिप्ला, HCL टेक, इंडसइंड बैंक और L&T के शेयर लाल निशान पर खुले।

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें FMCG, IT, रियल्टी, मीडिया, बैंक, फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, PSU बैंक, मेटल और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Opening bell: Share market opens sharply, Sensex opens beyond 51,200
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/37L1tEh

No comments:

Post a Comment