Thursday, February 25, 2021

Fuel Price: लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से मिली राहत, जानें आज क्या हैं दाम

https://ift.tt/3sngxQ8

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आमजन को आज (25 फरवरी, गुरुवार) फिर से राहत दी है। यानी कि पेट्रोल (Petrol Diesel) की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि यह लगातार दूसरा दिन है जब दोनों ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। 

आखिरी बार तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 34 से 35 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। वहीं डीजल की कीमत भी 35 से 38 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ी थी। फिलहाल जानते हैं आज के दाम:-

भारत में बिटक्वाइन पर लग सकता है बैन, RBI ला सकती है डिजिटल करंसी

पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम एतिहासिक स्तर पर पहुंच गए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:-

महानगर

पेट्रोल      

डीजल

दिल्ली 

90.93 रुपए प्रति लीटर

81.32 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

97.34 रुपए प्रति लीटर

88.44 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

91.12 रुपए प्रति लीटर

84.20 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

92.90 रुपए प्रति लीटर

86.31 रुपए प्रति लीटर

विश्व बैंक ने कृषि को बढ़ावा देने के लिए परियोजना पर हस्ताक्षर किए

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 25 february 2021
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3qS6RwT

No comments:

Post a Comment