Wednesday, February 24, 2021

पामेला गोस्वामी ड्रग केस: BJP नेता राकेश सिंह को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो बेटे भी हिरासत में  

https://ift.tt/3qN087n

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई नेता पामेला गोस्वामी ड्रग केस में कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को BJP नेता राकेश सिंह और उनके दो बेटों के गिरफ्तार कर लिया है। 

बता दें कि पामेला गोस्वामी ने कोकीन के साथ गिरफ्तार किए जाने के बाद अपनी ही पार्टी के नेता राकेश सिंह पर फंसाने का आरोप लगाया था। पामेला ने कहा था कि राकेश सिंह ने उसे फंसाने के लिए कोकीन रखवाई थी। मामले में पूछताछ के लिए बंगाल पुलिस ने राकेश सिंह को नोटिस जारी किया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। मंगलवार देर शाम बीजेपी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले कोलकाता पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम और डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने शाम को राकेश सिंह के घर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद कोलकाता पुलिस के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने राकेश सिंह के दो बेटों शुभम सिंह (25 साल) और साहेब सिंह (21 साल) को हिरासत में ले लिया। 

बयान दर्ज कराने के लिए शाम 4 बजे तक का दिया था समय
गौरतलब है कि कोलकाता पुलिस ने एक दिन पहले ही राकेश सिंह को नोटिस जारी कर 23 फरवरी को बयान दर्ज कराने के लिए शाम 4 बजे तक आने के लिए नोटिस जारी किया था। बयान दर्ज कराने के लिए दिए गए समय सीमा के अंदर राकेश सिंह नहीं पहुंचे तो कोलकाता पुलिस ही उनके आवास पहुंच गई।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bjp Leader Rakesh Sdingh Arrested From West Bengals
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3un2xrs

No comments:

Post a Comment