Monday, December 7, 2020

Fuel Price: आज बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें क्या है कीमत

https://ift.tt/3mUVHW0

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल (Petrol- diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (सोमवार, 07 दिसंबर) भी ईंधन के दामों में इजाफा किया है। पेट्रोल के दाम जहां 30-33 पैसे बढ़े हैं वहीं डीजल 25-31 पैसे महंगा हुआ है। यह लगातार 14वां दिन है, जब देश में ईंधन के भाव को बढ़ाया गया है। देखा जाए तो बीते दो सालों में पहला मौका है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें इतनी तेजी से बढ़ी हैं। 

इससे पहले कल रविवार को पेट्रोल की कीमत में जहां 28 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई। वहीं डीजल के दाम में 29 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई थी। आपको बता दें कि पूरे 50 दिनों तक कीमतें स्थाई रहने के बाद नवंबर माह में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ना शुरू हुए थे, जो कि लगातार जारी हैं। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

209 कर्मचारियों का समूह एयर इंडिया के लिए लगाएगा बोली

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83.71 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 90.34 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 85.19 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 86.51 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 73.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 80.51 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 77.44 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 79.21 रुपए चुकाना होंगे।

एलायंस एयर ने मुम्बई से गोवा के बीच सीधी दैनिक उड़ान शुरू की

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 07 december 2020
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3oynFaj

No comments:

Post a Comment