Friday, December 4, 2020

सुआरेज का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आया, क्लब वापसी की मिली मंजूरी

https://ift.tt/3mFcA79

मेड्रिड, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्ट्राइकर लुइस सुआरेज का कोरोना रिपोर्ट अब निगेटिव आया है और अब वह अपने क्लब एटलेटिको मेड्रिड को फिर से ज्वाइन कर सकते हैं।

33 साल के सुआरेज इंटरनेशनल ब्रेक के दौरान 13 नवम्बर को अंतिम बार अपने देश उरुग्वे के लिए खेले थे। कोरोना के कारण वह लगभग एक महीने से अपने क्लब के लिए ला लीगा में नहीं खेल सके।

क्लब ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर सुआरेज की अभ्यास पर लौटने की पुष्टि की। क्लब ने कहा है कि आफिशियल पीसीआर टेस्ट में सुआरेज की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

बार्सिलोना एफसी से एटलेटिको आने के बाद से सुआरेज छह मैचों में पांच गोल कर चुके हैं।

एटलेटिको को अपना अगला मैच शनिवार को वालाडोलिड के खिलाफ खेलना है।

जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Suarez's corona report comes negative, approval to return club
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/37A1Cct

No comments:

Post a Comment