Saturday, December 5, 2020

आईएसएल-7 : पहली जीत की तलाश में आज हाईलैंडर्स से भिड़ेगी ईस्ट बंगाल

https://ift.tt/2JU6QIc

वास्को (गोवा), 5 दिसंबर (आईएएनएस)। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में पहली बार खेल रही एससी ईस्ट बंगाल (एससीईबी) लगातार दो हार झेलने के बाद लीग के सातवें सीजन में शनिवार को वॉस्को डी गामा के तिलक मैदान पर नॉर्थईस्ट युनाइटेड से भिड़ेगी।

ईपीएल मे खेल चुके दिग्गज कोच रॉबी फॉलर की टीम ईस्ट बंगाल को अपने पहले मैच में एटीके मोहन बागान से और दूसरे मैच में मुम्बई सिटी एफसी से हार का सामना करना पड़ा था। इन शुरुआती दो मैचों में टीम पांच गोल खा चुकी है।

लिवरपूल के पूर्व स्ट्राइकर फॉलर का मानना है कि व्यक्तिगत गलतियों के कारण उनकी टीम को अंक गंवाना पड़ा है।

इधर, नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी सीजन में अपनी बेहतरीन शुरुआत जारी रखना चाहेगी। नॉर्थईस्ट युनाइटेड के लिए सीजन की शुरुआत अब तक अच्छी रही है, लेकिन एक क्षेत्र ऐसा है जो उसके लिए एक चिंता का विषय है और वह है ओपन प्ले से गोल करना।

हाईलैंडर्स ने इस सीजन में अब तक जो चार गोल किए उनमें से उसने तीन सेट-पीस से किए हैं।

जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
ISL-7: East Bengal to take on Highlanders today in search of first win
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3or6OGx

No comments:

Post a Comment