Saturday, December 5, 2020

इंडिया-ए के खिलाफ आस्ट्रेलिया-ए की कप्तानी करेंगे ट्रेविस हेड (लीड-1)

https://ift.tt/39KTTLG

सिडनी, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने इंडिया-ए के खिलाफ होने वाले अभ्यास मैच के लिए 13 सदस्यीय आस्ट्रेलिया-ए टीम का ऐलान कर दिया है।

यह तीन दिवसीय मैच ड्रममोयने ओवल मैदान पर रविवार से शुरू होगा।

इस टीम में आस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन और सलामी बल्लेबाज जोए बर्न्‍स भी हैं। टीम की कप्तानी ट्रेविस हेड करेंगे। कैमरून ग्रीन को भी इस टीम में जगह मिली है।

टीम की कप्तानी ट्रेविस हेड करेंगे। कैमरून ग्रीन को भी इस टीम में जगह मिली है।

छह से आठ दिसंबर के बीच होने वाला यह अभ्यास मैच आस्ट्रेलिया के टेस्ट विशेषज्ञों के लिए अभ्यास का अच्छा विकल्प होगा। आस्ट्रेलिया को 17 दिसंबर से एडिलेड ओवल मैदान से भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत करनी है।

आस्ट्रेलिया-ए टीम : ट्रेविस हेड (कप्तान), जैक्सन बर्ड, जोए बर्न्‍स, हैरी कॉन्वे, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, निक मैडिसन, मिशेल नासेर, टिम पेन, जेम्स पैटिनसन, विल पुकोवस्की, मार्क स्टेकेटी, विल सदरलैंड।

जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Travis Head (lead-1) to captain Australia-A against India-A
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/36GE6eQ

No comments:

Post a Comment