Tuesday, November 24, 2020

Share market: सेंसेक्स ऑल टाइम रिकॉर्ड हाई पर, निफ्टी पहली बार 13,000 के पार पहुंचा

https://ift.tt/3kUU1tH

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 264.04 अंक की बढ़त के साथ 44,341.19 पर और निफ्टी 76.15 अंक की तेजी के साथ 13,002.60 पर खुला। लगभग 1032 शेयरों में तेजी, 277 शेयरों में गिरावट आई और 53 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी बढ़त देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.66 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.85 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज तेजी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.55 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Share market today 23 november bse sensex today gold rupee stock market nse bse news updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3m0nCU2

No comments:

Post a Comment