Wednesday, November 25, 2020

पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर, लेकिन कच्चे तेल में तेजी से आगे भाव बढ़ने के आसार

https://ift.tt/39egHD2

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार पांच दिनों की वृद्धि के बाद बुधवार को स्थिरता बनी रही, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी का रुख लगातार जारी है। कच्चे तेल में जारी तेजी से पेट्रोल और डीजल के दाम में आगे बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव 48 डॉलर प्रति बैरल के उपर चला गया है और कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीदों से तेल में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बुधवार को बिना किसी बदलाव के क्रमश: 81.59 रुपये, 83.15 रुपये, 88.29 रुपये और 84.64 रुपये प्रति लीटर बनी हुई हैं।

चारों महानगरों में डीजल की कीमतें भी पूर्ववत क्रमश: 71.41 रुपये, 74.98 रुपये, 77.90 रुपये और 76.88 रुपये प्रति लीटर बनी हुई हैं।

तेल विपणन कंपनियों ने एक दिन पहले पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पांच पैसे जबकि मुंबई में छह पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की थी। वहीं डीजल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में 16 पैसे जबकि मुंबई में 17 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गइ थी।

देश की राजधानी दिल्ली में बीते पांच दिनों में पेट्रोल के दाम में 43 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई जबकि डीजल 95 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के फरवरी डिलीवरी वायदा अनुबंध में बुधवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 48.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था जबकि कारोबार के दौरान भाव 48.61 डॉलर तक चढ़ा। इस महीने के निचले स्तर से बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 13 डॉलर प्रति बैरल उछला है। दो नवंबर को बेंट्र क्रूड का भाव 35.74 डॉलर प्रति बैरल तक टूटा था।

न्यूयार्क मकेर्टाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के जनवरी डिलीवरी वायदा अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.85 फीसदी की तेजी के साथ 45.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। दो नवंबर को डब्ल्यूटीआई का भाव 33.64 डॉलर प्रति बैरल तक टूटा था।

पीएमजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol, diesel prices stable, but crude oil prices rise rapidly
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3o0yX7j

No comments:

Post a Comment