लंदन, 22 नवंबर (आईएएनएस)। रूस के डेनिल मेदवेदेव एटीपी फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रिया के डॉमिनिक थीम से भिडेंगे।
मेदवेदेव ने शनिवार को सेमीफाइनल में एक सेट हारने के बाद दमदार वापसी करते हुए विश्व के नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को 3-6, 7-6 (7-4), 6-3 से पटखनी देते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
पहले सेट में नडाल एकतरफा खेल रहे थे लेकिन दूसरे सेट में वह 0-3 से पीछे रह गए। 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्पेनिश खिलाड़ी ने 5-4 से वापसी की, लेकिन मेदवेदेव ने हार न मानते हुए सेट अपने नाम किया।
निर्णायक सेट में नडाल कहीं भी फॉर्म में नहीं लगे और रूसी खिलाड़ी ने सेट के साथ मैच भी अपने नाम करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
इस टूर्नामेंट में मेदवेदेव एक भी मैच नहीं हारे हैं। वह इस टूर्नामेंट को जीतते हैं तो वह ऐसे चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे जिसने अजेय रहते साल के अंत का यह टूर्नामेंट अपने नाम किया हो।
मेदवेदेव फाइनल में थीम का सामना करेंगे जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में विश्व के नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 7-5, 6-7 (12-10), 7-6 (7-5) से हरा कर फाइनल में जगह पक्की की।
थीम लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं।
एकेयू-एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2J2byTr
.
No comments:
Post a Comment