Saturday, October 24, 2020

प्रस्तावित जलवायु कानून पर यूरोपीय संघ के पर्यावरण मंत्रियों ने आंशिक रूप से जताई सहमति

https://ift.tt/35sC6Fg

ब्रसेल्स, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूरोपीय पर्यावरण मंत्रियों ने प्रस्तावित जलवायु कानून पर आंशिक रुप से सहमति जता दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जर्मन संघीय पर्यावरण मंत्री स्वेन्जा शुल्ज ने एक बयान में कहा, हम यह घोषणा करते हुए खुश हैं कि हम सभी सदस्य देश यूरोपीय जलवायु कानून प्रस्ताव के बड़े हिस्से पर समझौता करने में सहमत हैं।

यह समझौता लक्समबर्ग में आयोजित एक बैठक के दौरान हुआ। इसमें मंत्रियों ने सहमति जताई कि यूरोपीय संघ (ईयू) के 2050 के जलवायु-तटस्थता उद्देश्य को सभी सदस्य देशों द्वारा सामूहिक रूप से आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

यूरोपीय आयोग के यूरोपीय ग्रीन डील के प्रभारी कार्यकारी उपाध्यक्ष फ्रैंस टिमरमैनस ने कहा, हमें यह मानना होगा कि कुछ सदस्य राष्ट्र दूसरों की तुलना में पहले जलवायु तटस्थता हासिल करेंगे।

बैठक के बाद उन्होंने ट्वीट किया, मैं यूरोपीय संसद के साथ वार्ता का समर्थन करने के लिए तैयार हूं। ईयू ग्रीन डील के तहत हमारा साझा लक्ष्य सुरक्षित, स्वस्थ और टिकाऊ भविष्य बनाना है।

एसडीजे/वीएवी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
EU Environment Ministers Partially Agree on Proposed Climate Law
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/31FxIBz

No comments:

Post a Comment