Sunday, August 2, 2020

SUV: Citroen C5 Aircross भारत में ट्रायल प्रोडक्शन हुआ शुरू, अगले साल होगी लॉन्च

https://ift.tt/2Pg9HKY

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस की कार मेकर कंपनी Citroen (सिट्रॉन) भारतीय बाजार में जल्द एंट्री करने वाली है। कंपनी का पहला प्रॉडक्ट एसयूवी C5 Aircross (सी5 एयरक्रॉस) होगा, जिसे 2021 में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी की योजना इस एसयूवी को सितंबर 2020 तक भारत में उतारने की थी। लेकिन कोरोनावायरस महामारी के चलते कंपनी ने इसे अगले साल के लिए टाल दिया है। फिलहाल कार निर्माता कंपनी ने C5 Aircross का तमिलनाडु में तिरुवल्लुर प्लांट में ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। 

यह भारतीय बाजार के लिए Citroën की पहली पेशकश होगी। इस कार के बारे में कोई जानकारी कंपनी ने अब तक उपलब्ध नहीं कराई है। लेकिन माना जा रहा है कि यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ उपलब्ध कराई जाएगी। आइए जानते हैं इसके संभावित फीचर्स के बारे में...

Tata Altroz XT वेरियंट को मिला ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, जानें कीमत

C5 Aircross SUV
इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध इस इस कार के अगले हिस्से में चौड़ी ग्रिल और पतले आकार के स्प्लिट हैडलैंप्स के साथ LED डेटाइम रनिंग लाइट्स दिए हैं। वहीं पिछले हिस्से में फ्लेंबोयेंट टेललाइट्स के साथ ट्विन एग्ज्हॉस्ट टिप्स और ब्लैक बंपर दिया गया है। इस एसयूवी को रूफ रेल्स से लैस किया है। इस एसयूवी की लंबाई 4,500 mm है। 

Citroen C5 Aircross को काफी आरामदायक बनाया गया है। यह 5-सीटर SUV है, जिसमें 12.3-इंच का TFT डिस्प्ले इंस्ट्रुमेंट स्क्रीन और 20 नए ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें हाईवे ड्राइवर असिस्ट, लेवल-टू ऑटोनोमस ड्राइविंग सिस्टम और 6 एडवांस कनेक्टिविटी तकनीक दी गई है। 

सुरक्षा के हिसाब से C5 एयरक्रॉस में सिट्रॉएन ने कई एयरबैग्स, स्मार्ट हैडलैंप्स के साथ ऑटो हाईबीम फीचर, अटेंशन असिस्ट, क्रॉस-ट्रैफिक डिटेक्शन, ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट, हिल होल्ड असिस्ट जैसे कई फीचर्स दिए हैं।

मारुति सुजुकी ला रही दो नई कार, एक SUV और दूसरी होगी MPV

इंटरनैशनल मार्केट्स में Citroen C5 aircross चार इंजन ऑप्शन में आएगी। यह कार 1.5 लीटर, 2.0 लीटर डीजल इंजन और 1.2 लीटर, 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन में आएगी। इस SUV की वेरियंट रेंज में 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड के रूप में आएगा। वहीं, 8 स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट ऑप्शनल होगी। 

अपने सेगमेंट में कॉम्पैक्ट SUV Citroen C5 aircross का मुकाबला Hyundai Tucson (हुंडई टक्सन), Honda CR-V (होंडा सीआर-वी) और Jeep Compass (जीप कंपास) के टॉप वेरिएंट्स से होगा।  



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Citroen C5 Aircross Trial Production Started in India
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/31bsaOg

No comments:

Post a Comment