Sunday, August 2, 2020

यूपी सरकार की मंत्री कमल रानी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

https://ift.tt/2Pgw4jd

डिजिटव डेस्क, लखनऊ, 2 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का रविवार को निधन हो गया। वह कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती थी। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण नहीं रही। उनका इलाज राजधानी के एसजी पीजीआई में चल रहा था। वो कोरोना पॉजिटिव थीं। उनके निधन पर मैं अपनी श्रद्धांजलि देता हूं। शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त करता हूं। वह एक लोकप्रिय जननेता थीं। उन्होंने अपने दायित्व का बहुत अच्छे से निर्वहन किया। उनका दिवंगत होना समाज, सरकार और पार्टी के बहुत बड़ी क्षति है। एक बार पुन: उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

ज्ञात हो कि मंत्री कमल रानी कोरोना वायरस संदिग्ध होने पर 17 जुलाई को उनका सैंपल लिया गया था। 18 जुलाई को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कानपुर के घाटमपुर से विधायक हैं।

1988 में पहली बार सभासद चुनी गईं कमल रानी वरुण दो बार लोकसभा भी पहुंचीं। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद उन्हें प्रावधिक शिक्षा मंत्री बनाया गया। उनका निवास कानपुर के शहरी क्षेत्र में था लेकिन उनकी कर्मभूमि घाटमपुर रही। 2017 के चुनाव में घाटमपुर विधानसभा सीट से टिकट मिला। यहां से उनके राजनीतिक सितारे फिर से चमके और घाटमपुर में जीत हासिल करने के बाद वह प्रदेश सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री भी बनीं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Chief Minister expressed grief over the death of Minister Kamal Rani
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Xhz2Z8

No comments:

Post a Comment