डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में सीबीआई की जांच का आज (28 अगस्त) आठवां दिन है। केस में ड्रग्स कनेक्शन के खुलासे के बाद सीबीआई से लेकर ईडी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) फुल एक्शन में है। मुंबई में सीबीआई की टीम हर एंगल से केस की जांच में जुटी हुई है। हर दिन मामले से जुड़े गवाहों से पूछताछ की जा रही है और हर रोज ही नए खुलासे हो रहे हैं। आज शुक्रवार को सीबीआई की टीम रिया चक्रवर्ती समेत अन्य अहम गवाहों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं फॉरेंंसिक टीम भी सबूत इकट्ठे कर इनकी जांच के लिए दिल्ली लौट गई है।
आज सीबीआई ने पूछताछ के लिए रिया चक्रवर्ती को समन भेजा। जिसके बाद रिया DRDO गेस्ट हाउस पहुंची हैं। बता दें कि, इससे पहले रिया के भाई और पिता से पूछताछ की जा चुकी है। रिया के अलावा उनके साथ काम करने वाले सैमुअल मिरांडा और सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी से भी आज पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि, पिठानी से पिछले कई दिनों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
LIVE Updates:
DRDO गेस्ट हाउस पहुंचीं रिया
Mumbai: #RheaChakraborty arrives at DRDO guest house, where CBI team investigating #SushantSinghRajputDeathCase, is staying pic.twitter.com/yioaQdWj5b
— ANI (@ANI) August 28, 2020
DRDO गेस्ट हाउस पहुंचे सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी।
Mumbai: Siddharth Pithani (Sushant Singh Rajput's friend) arrives at DRDO guest house, where CBI team investigating the actor's death case, is staying pic.twitter.com/F8nGyZgu7N
— ANI (@ANI) August 28, 2020
रिया के साथ काम करने वाले सैमुअल मिरांडा DRDO गेस्ट हाउस पहुंचे।
Maharashtra: Rhea Chakraborty's associate Samuel Miranda arrives at the DRDO guest house in Mumbai where the Central Bureau of Investigation team investigating #SushantSinghRajput's death case is staying. pic.twitter.com/7MybPPwPIu
— ANI (@ANI) August 28, 2020
गुरुवार को सीबीआई की टीम ने DRDO गेस्ट हाउस में रिया के भाई शौविक, सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, नीरज, रजत मेवाती से पूछताछ की थी। इससे पहले भी इन तीनों से कई बार पूछताछ की जा चुकी है। बुधवार को सीबीआई की पूछताछ में पिठानी ने कई बड़े खुलासे किए थे। इनके साथ ही सुशांत के घर के वॉचमैन से भी पूछताछ की गई।
वहीं, रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स डीलिंग से जुड़े होने की खबर के बाद NCB रिया के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज कर चुकी है। इस मामले की जांच के लिए NCB की एक टीम गुरुवार को ही दिल्ली से मुंबई पहुंच गई थी। वहीं ईडी भी हरकत में आ गई है। ईडी ने गुरुवार को रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से घंटो पूछताछ की थी।
बता दें कि, सुशांत केस में ईडी PMLA के सेक्शन 66 के तहत जांच कर रही है। ईडी ने रिया के दो मोबाइल फोन क्लोन किए हैं, जिससे यह बात सामने आई कि, रिया सुशांत के पैसों का इस्तेमाल अपने काम में कर रही थी। रिया और सैमुअल मिरांडा लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे और दोनों ही सुशांत के पैसों को अपने कामकाज के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। ये भी दावा किया गया है, सैमुअल की मदद से ही रिया ने धोखे से सुशांत के डेबिट कार्ड का PIN हासिल किया था।रिया ने दीपेश, जया साह से भी व्हाट्स एप चैट की थी।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jjivfS
.
No comments:
Post a Comment