Friday, August 28, 2020

UP: भूमाफियाओं के खिलाफ योगी सरकार का एक्शन, मुख्तार अंसारी और उसके बेटों पर केस दर्ज, अतीक अहमद की करोड़ों की संपत्ति सील

https://ift.tt/32CebBA

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने भूमाफियाओं और बाहुबलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने के आरोप में माफिया मुख्तार अंसारी और उसके बेटें- उमर अंसारी और अब्बास अंसारी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं प्रयागराज में अतीक अहमद पर भी शिकंजा कस गया है।

जियामऊ के प्रभारी लेखापाल सुरजन लाल की शिकायत पर हजरतगंज कोतवाली में अंसारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शिकायत में लिखा गया, जिस भूमि पर मुख्तार अंसारी और उसके बेटों का कब्जा था, वह मोहम्मद वसीम के नाम दर्ज थी, लेकिन वसीम के पाकिस्तान चले जाने के बाद यह संपत्ति निष्क्रांत संपत्ति (शत्रु संपत्ति) के रुप में दर्ज हो गई। लेकिन दस्तावेजों को तैयार कर इस पर कब्जा कर लिया गया।

इस मामले में मुख्यमंत्री योगी ने भी ट्वीट कर बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने लिखा, अवैध कब्जेदारों, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निष्क्रांत सम्पत्ति पर अवैध कब्जे एवं अवैध निर्माण कराने के षड्यंत्र में शामिल माफिया मुख्तार अंसारी, उनके बेटे और इस षड्यंत्र में शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने ये भी लिखा, अपराधियों की अवैध सम्पत्तियों के उपभोग से हुई किराए की वसूली तथा इनके डिमोलिशन का खर्च भी अपराधियों से ही वसूला जाएगा। साथ ही, पूरे प्रकरण में लिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, जिससे इस प्रकार के आपराधिक कृत्य दोबारा न हो।

गौरतलब है कि, गुरुवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण ने माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। लखनऊ के डालीबाग में करीब 10 हजार वर्गफुट में बनी दो इमारते ध्वस्त कर दी गईं। ये इमारतें निष्क्रांत संपत्ति पर बनी थीं। जो मुख्तार अंसारी ने फर्जी तरीके से अपनी मां के नाम करा ली थी। इसके बाद उसने इसे अपने दो बेटों- अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के नाम करा दिया था। मुख्तार और उनके दोनों बेटों पर निष्क्रांत संपत्ति पर कब्जा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

मुख्तार अंसारी पर कार्रवाई के बाद प्रयागराज में अतीक अहमद पर भी शिकंजा कसा गया। अतीक के कार्यालय समेत दो मकानों को पुलिस ने सील कर दिया है। करीब 35 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है। इससे पहले बुधवार को पुलिस ने अतीक की 5 संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट 14 (1) के तहत सील किया था, जिसकी कीमत 25 करोड़ बताई गई थी। पुलिस ने अतीक की अन्य बेनामी संपत्तियों पर कार्रवाई करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
UP Yogi Govt Crackdown on mafias Gangster Mukhtar Ansari illegally owned property demolished FIR registered Atiq ahmad
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/31y5Dwi

No comments:

Post a Comment